Loading Now

पर्यावरण संरक्षण उत्कृष्टता के लिए मेजा ऊर्जा निगम  को 24वां ग्रीनटेक पर्यावरण पुरस्कार 2025 प्राप्त

पर्यावरण संरक्षण उत्कृष्टता के लिए मेजा ऊर्जा निगम  को 24वां ग्रीनटेक पर्यावरण पुरस्कार 2025 प्राप्त

सहारा सन्देश टाइम्स

मेजा ,प्रयागराज।  मेजा ऊर्जा निगम पर्यावरण संरक्षण में उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए 24वें वार्षिक ग्रीनटेक पर्यावरण पुरस्कार 2025 के विजेता के रूप में उभरा है। मेजा ऊर्जा निगम को नई दिल्ली में 24वें वैश्विक पर्यावरण और स्थिरता शिखर सम्मेलन 2025 में इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया। सौरभ कुमार पाठक, वरिष्ठ प्रबंधक (पर्यावरण प्रबंधन समूह) ने  संजय कुमार सिंह, पूर्व सचिव, इस्पात मंत्रालय, भारत सरकार, द्वारा  मुख्य कार्यकारी अधिकारी,मेजा ऊर्जा निगम,  अशेष कुमार चट्टोपाध्याय की तरफ से यह पुरस्कार प्राप्त किया। यह पुरस्कार प्रमाण है कि मेजा ऊर्जा निगम हमेशा एक मार्गदर्शक के रूप में पर्यावरण संरक्षण के कर्तव्य का पालन करते हुए बिजली उत्पादन करने का लक्ष्य रखता है और प्रतिकूल पर्यावरणीय प्रभाव को कम करने और प्रासंगिक, वैधानिक और कानूनी आवश्यकता का अनुपालन करने के लिए अपनी सभी गतिविधियों में सर्वोत्तम पर्यावरणीय प्रथाओं को अपनाकर पर्यावरण की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

श्री अशेष कुमार चट्टोपाध्याय, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, मेजा ऊर्जा निगम के मार्गदर्शन में मेजा ने कई चुनौतियों का सफलतापूर्वक सामना किया और हमेशा पर्यावरण के संरक्षण और सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध निभाई है।

मुख्य कार्यकारी अधिकारी, मेजा ऊर्जा निगम ने कहा की इस तरह के पुरस्कार पूरे मेजा ऊर्जा निगम परिवार और उसके हितधारकों के लिए मनोबल बढ़ाने का काम करते है।

Post Comment

मनोरंजन