Loading Now

इफको फूलपुर इकाई में आनसाइट इमरजेंसी प्लान का पूर्वाभ्यास (मॉक ड्रिल) किया गया

इफको फूलपुर इकाई में आनसाइट इमरजेंसी प्लान का पूर्वाभ्यास (मॉक ड्रिल) किया गया

सहारा सन्देश टाइम्स

इफको फूलपुर इकाई में आनसाइट इमरजेंसी प्लान का पूर्वाभ्यास (मॉक ड्रिल) किया गया। इस दौरान अमोनिया-2 के लो प्रेशर कोल्ड अमोनिया पम्प P3501A की सील से अमोनिया रिसाव जैसी स्थिति पैदा की गई। पहले रिसाव आरंभ हुआ उसके बाद अग्निशमन दल ने अमोनिया गैस को नियंत्रित करने का प्रयास किया एवं बचाव दल ने घायलों को अस्पताल पहुँचाया। इसके पश्चात स्थानीय प्रशासन व इफको प्रबंधन एवं समस्त विभागाध्यक्षों के साथ ऑनसाइट इमरजेंसी प्लान की समीक्षा बैठक की गई। समीक्षा बैठक में वरिष्ठ महाप्रबंधक (इकाई प्रमुख) पी.के.सिंह ने कहा कि निरंतर अभ्यास से कमियों को दूर किया जा सकता है तथा सुरक्षा मानकों को और मजबूत किया जा सकता है। उन्होंने बेहतरीन पूर्वाभ्यास (मॉक ड्रिल) के लिए सभी को बधाई दिया। इस दौरान अग्निशमन विभाग (इफको), गेल(इफको), स्थानीय प्रशासन, अग्निशमन विभाग उत्तर प्रदेश, सुरक्षा विभाग की टीमों ने पूर्वाभ्यास में सहयोग किया। पूर्वाभ्यास में फूलपुर फायर स्टेशन इंचार्ज अमरजीत यादव, विनोद कुमार (गेल), महाप्रबंधक क्रमशः पी.के.पटेल, रत्नेश कुमार, डॉ अनीता मिश्र, ए.के.गु्प्ता,अरूण कुमार, संयुक्त महाप्रबंधक क्रमशः पी.के.वर्मा, आर.पी.यादव, एस.के.सिंह, पी.के.त्रिपाठी, संदीप गोयल, आशीष कुमार, संजय कुमार, शैलेश शेरकर, विनय विक्की,मुख्य प्रबंधक अग्नि एवं सुरक्षा विभाग संजीव कुमार ,विभागाध्यक्ष मानव संसाधन शम्भू शेखर, इफको ऑफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अनुराग तिवारी व महामंत्री स्वयम् प्रकाश, विवेक यादव, अनूप कुमार यादव एवं सम्बंधित विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Post Comment

मनोरंजन