Loading Now
×

जिलाधिकारी ने मतदेय स्थलों के प्रस्ताव तैयार कराये जाने के सम्बन्ध में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्यीय राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक

जिलाधिकारी ने मतदेय स्थलों के प्रस्ताव तैयार कराये जाने के सम्बन्ध में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्यीय राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक

मतदेय स्थलों के परिवर्तन एवं संशोधन आदि के सम्बन्ध में सभी राजनैतिक दल 06 जुलाई तक दें सकते सुझाव व शिकायतें

 

सहारा सन्देश टाइम्स

प्रयागराज । जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी  मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में जनपद के समस्त मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्यीय राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बुधवार को संगम सभागार में मतदेय स्थलों के प्रस्ताव तैयार कराये जाने के सम्बन्ध में बैठक आयोजित की गयी।

बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्रीमती उपमा पाण्डेय के द्वारा बताया गया कि विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण पूर्व गतिविधियों के अन्तर्गत सम्प्रति चल रहे मतदेय स्थलों के सम्भाजन की कार्यवाही के अन्तर्गत आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रमानुसार मतदेय स्थलों का भौतिक सत्यापन, पुनर्निर्धारण एवं नये मतदेय स्थल स्थापित किये जाने की कार्यवाही दिनांक 28.06.2026 तक सम्बन्धित विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों द्वारा पूर्ण करा ली गयी है।

बैठक में जिलाधिकारी के द्वारा सभी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को मतदेय स्थलों का सम्भाजन 1200 मतदाताओं के आधार पर पूर्ण कराने हेतु निर्धारित समय-सारिणी एवं सम्भाजन के सम्बन्ध में आयोग द्वारा प्राप्त निर्देशों के बारे में अवगत कराते हुये बताया गया कि आपत्तियों एवं सुझावों हेतु मतदेय स्थलों की आलेख्य सूची का प्रकाशन दिनांक 04.07.2026 को किया जायेगा। आलेख्य प्रकाशन दिवस के पश्चात मतदेय स्थलों के परिवर्तन एवं संशोधन आदि के सम्बन्ध में सभी राजनैतिक दल सुझाव व शिकायते सम्बन्धित विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी अथवा जिला निर्वाचन कार्यालय, प्रयागराज में दिनांक 06.07.2026 तक उपलब्ध करा सकते हैं। इस अवसर पर सभी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

Previous post

परिषदीय विद्यालयों में अधिकाधिक छात्र नामांकन सुनिश्चित किये जाने के उद्देश्य से ’’स्कूल चलो अभियान’’ के द्वितीय चरण का हुआ शुभारम्भ

Next post

समेकित विद्यालय के दिव्यांग छात्र/छात्राओं ने निकाली स्कूल चलो अभियान रैली व वन महोत्सव के तहत किया वृक्षारोपण

Post Comment

मनोरंजन