Loading Now

समेकित विद्यालय के दिव्यांग छात्र/छात्राओं ने निकाली स्कूल चलो अभियान रैली व वन महोत्सव के तहत किया वृक्षारोपण

समेकित विद्यालय के दिव्यांग छात्र/छात्राओं ने निकाली स्कूल चलो अभियान रैली व वन महोत्सव के तहत किया वृक्षारोपण

 

सहारा सन्देश टाइम्स

राजकीय समेकित विशेष माध्यमिक विद्यालय,गेदुराही, मेजा के दृष्टिबाधित , श्रवणबाधित, अस्थिबाधित दिव्यांग छात्रों के साथ ही सामान्य छात्र छात्राओं ने द्वितीय चरण में **स्कूल चलो अभियान रैली**आज दिनांक 1 जुलाई 2026 को विद्यालय के प्रधानाचार्य ने हरी झंडी दिखाकर स्कूल चलो अभियान रैली का शुभारंभ किया गया। **साथ ही वन महोत्सव (1 जुलाई 2026 से 7 जुलाई 2026 तक) के अन्तर्गत वृहद वृक्षारोपण किया गया** इस अवसर पर दिव्यांग और सामान्य छात्र/ छात्राओं ने संयुक्त रूप से स्कूल चलो अभियान रैली 2026 निकाली, नवप्रवेशित दिव्यांग छात्रों को रोली टीका चन्दन, उपहार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। जिसमें दृष्टि दिव्यांग छात्र/ छात्राओं को ब्रेल लिपि से प्रशिक्षित दो विशेषज्ञ शिक्षित कर रहे हैं। स्कूल में नवप्रवेशित दिव्यांग बच्चों का नामांकन अधिक से अधिक हो । इस कार्यक्रम में ग्रामीणों द्वारा स्कूल चलो अभियान में हिस्सा लिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य जितेन्द्र कुमार, वन दरोगा आशुतोष सिंह, वन दरोगा आदर्श त्रिपाठी, भूपेन्द्र श्रीवास्तव, विनोद कुमार व समस्त विद्यालय स्टाफ आदि इस अभियान में शामिल रहे।

Previous post

जिलाधिकारी ने मतदेय स्थलों के प्रस्ताव तैयार कराये जाने के सम्बन्ध में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्यीय राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक

Next post

मेजा क्षेत्र स्थित कुकुरकटवा तिहरे हत्याकांड: मुख्यमंत्री योगी से मिले परिजन, होगा जल्द कार्रवाई

Post Comment

मनोरंजन