Loading Now

विवाहिता का शव घर के अंदर फांसी के फंदे से लटकता मिला, परिजनों ने हत्या कर शव को फंदे से लटकाने का लगाया आरोप

विवाहिता का शव घर के अंदर फांसी के फंदे से लटकता मिला, परिजनों ने हत्या कर शव को फंदे से लटकाने का लगाया आरोप

सहारा सन्देश टाइम्स

प्रयागराज । घूरपुर थाना क्षेत्र के पचखरा गांव में सोमवार सुबह एक विवाहिता का शव घर के अंदर फांसी के फंदे से लटका मिलने से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना पर घूरपुर पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मामले में मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर हत्या कर शव को फंदे से लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार पचखरा गांव निवासी मुस्कान की शादी करीब चार वर्ष पहले सदाम के साथ हुई थी। बताया जा रहा है कि सदाम वर्तमान में हिमाचल प्रदेश में रहकर निजी कंपनी में नौकरी करता है। परिजनों के अनुसार रविवार रात मुस्कान की अपने पति से फोन पर बातचीत हुई थी। इसके बाद वह अपने कमरे में चली गई।
सोमवार सुबह काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो परिवार के लोगों ने आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। काफी देर इंतजार करने के बाद दरवाजा तोड़ा गया। अंदर का दृश्य देखकर सभी लोग स्तब्ध रह गए। मुस्कान का शव कमरे में लगे सीलिंग फैन से दुपट्टे के सहारे फंदे पर लटका हुआ था। घटना की सूचना तत्काल ग्राम प्रधान को दी गई, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। फिलहाल पुलिस प्रशासन जांच पड़ताल में जुटी।

Previous post

ज़हरीली खेती पर बड़ा खुलासा: ‘द इंडिया स्टोरी’ की टीम ने दिल्ली में उठाई जनस्वास्थ्य की गंभीर चिंता

Next post

मांडा विभिन्न गांव के समस्याओं को लेकर ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी मेजा को दिया ज्ञापन

Post Comment

मनोरंजन