Loading Now

मेजा रोड के पांती स्थित सिद्ध हनुमान मानस मंदिर से निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा, जयकारों से गूंजा क्षेत्र

मेजा रोड के पांती स्थित सिद्ध हनुमान मानस मंदिर से निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा, जयकारों से गूंजा क्षेत्र

सहारा सन्देश टाइम्स

मेजा,प्रयागराज । मेजा रोड क्षेत्र के पांती स्थित सिद्ध हनुमान मानस मंदिर से भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य एवं दिव्य रथ यात्रा बड़े श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली गई। रथ यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र “जय जगन्नाथ” के जयघोष से गूंज उठा। हजारों श्रद्धालुओं ने यात्रा में शामिल होकर भगवान जगन्नाथ, बलभद्र एवं माता सुभद्रा के दर्शन कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। रथ यात्रा का मुख्य आकर्षण भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा का भव्य रथ रहा, जिसे रंग-बिरंगे फूलों, आकर्षक वस्त्रों एवं मनमोहक सजावट से विशेष रूप से सजाया गया था। श्रद्धालुओं ने पूरे मार्ग में पुष्पवर्षा कर भगवान का स्वागत किया। महिलाओं, युवाओं और बच्चों ने भी बड़ी संख्या में भाग लेकर भक्ति और आस्था का परिचय दिया। यात्रा के दौरान भजन-कीर्तन, ढोल-नगाड़ों और धार्मिक धुनों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन और पुलिस बल तैनात रहा, वहीं मंदिर समिति और स्वयंसेवकों ने श्रद्धालुओं के लिए पेयजल, प्रसाद और अन्य आवश्यक सुविधाओं की बेहतर व्यवस्था की। श्रद्धालुओं ने भगवान जगन्नाथ से क्षेत्र में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। भव्य रथ यात्रा शांतिपूर्ण एवं धार्मिक वातावरण में संपन्न हुई और पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल बना रहा।

Previous post

नेवढ़िया पावर हाउस की बिजली व्यवस्था ध्वस्त अघोषित कटौती, ट्रिपिंग और लो वोल्टेज ने बढ़ाई किसानों की चिंता

Next post

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में राजनैतिक दलों की प्रतिनिधियों के साथ बैठक संपन्न

Post Comment

मनोरंजन