Loading Now

नेवढ़िया पावर हाउस की बिजली व्यवस्था ध्वस्त अघोषित कटौती, ट्रिपिंग और लो वोल्टेज ने बढ़ाई किसानों की चिंता

 

नेवढ़िया पावर हाउस की बिजली व्यवस्था ध्वस्त अघोषित कटौती, ट्रिपिंग और लो वोल्टेज ने बढ़ाई किसानों की चिंता

धान की रोपाई और सब्जी की फसल पर संकट

सहारा सन्देश टाइम्स

मेजा, प्रयागराज। उमस भरी गर्मी ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। सुबह 10 बजे के बाद आम जनमानस घरों में बेचैन हो जा रहा है। ऐसे में देश का अन्नदाता किसान तेज धूप में भी अपनी फसलों की सिंचाई के लिए व्याकुल है। धान रोपने का समय भी चल रहा है, लेकिन बिजली की बदहाल स्थिति ने किसानों की चिंता और बढ़ा दी है।

क्षेत्र में बिजली की अघोषित कटौती, लगातार ट्रिपिंग और लो वोल्टेज की समस्या से किसान परेशान हैं। किसानों का कहना है कि लो वोल्टेज के कारण समरसेबल पानी नहीं उठा पा रहा है। ऊपर से गर्मी की वजह से जलस्तर भी नीचे चला गया है।

इसका सीधा असर खेती पर पड़ रहा है। गर्मियों की सब्जी की फसल चौपट होने के कगार पर है और धान की रोपाई में भी देरी हो रही है। ऊपर से बारिश न होने से किसान दोहरी मार झेल रहे हैं।

किसानों ने विद्युत विभाग और प्रशासन से मांग की है कि रोपाई के सीजन को देखते हुए कृषि फीडरों पर 8-10 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। साथ ही ट्रिपिंग और लो वोल्टेज की समस्या का तत्काल समाधान किया जाए, वरना मजबूरन किसानों को आंदोलन करना पड़ेगा।

वहीं पॉवर हाऊस पर बात करने पर वहां के कर्मचारियों द्वारा कहा जा रहा है कि बारिश होगी तो समस्या अपने आप ठीक हो जायेगी।।

Previous post

अपर जिलाधिकारी नगर की अध्यक्षता में विश्वकर्मा पोर्टल के क्रियान्वयन के सम्बंध में बैठक सम्पन्न

Next post

मेजा रोड के पांती स्थित सिद्ध हनुमान मानस मंदिर से निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा, जयकारों से गूंजा क्षेत्र

Post Comment

मनोरंजन