Loading Now

घोंघा मड़फा के निखिल सिंह कुशवाहा ने दूसरे प्रयास में नीट परीक्षा उत्तीर्ण की

घोंघा मड़फा के निखिल सिंह कुशवाहा ने दूसरे प्रयास में नीट परीक्षा उत्तीर्ण की

सहारा सन्देश टाइम्स

कोरांव, प्रयागराज। ग्राम पंचायत घोंघा रामपुर, थाना कोरांव, प्रयागराज के निवासी निखिल सिंह कुशवाहा, पुत्र कमलेश सिंह कुशवाहा, ने दूसरे प्रयास में नीट (NEET) परीक्षा उत्तीर्ण कर अपने परिवार, गांव और समाज का नाम गौरवान्वित किया है।माता का नाम सुनीता देवी
निखिल ने अपनी इंटरमीडिएट (12वीं) की शिक्षा नवोदय विद्यालय, मेजा से पूरी की। कठिन परिश्रम, लगन और दृढ़ संकल्प के बल पर उन्होंने दूसरे ही प्रयास में नीट परीक्षा में सफलता हासिल कर युवाओं के लिए प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है।
निखिल की इस उपलब्धि से घोंघा मड़फा सहित पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। परिजन, रिश्तेदार, मित्र एवं शुभचिंतक उन्हें मिठाई खिलाकर बधाई दे रहे हैं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना कर रहे हैं।
क्षेत्र के लोगों ने निखिल की सफलता को गांव और समाज के लिए गर्व का विषय बताते हुए कहा कि उनकी यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों को भी मेहनत और लगन के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी। नीट की परीक्षा उत्तीर्ण की शुभकामनाएं देने वाले लोग , एड अशोक कुशवाहा, ओम प्रकाश कुशवाहा,डॉ आर के कुशवाहा,डॉ नवल किशोर कुशवाहा,डॉ राज किशोर कुशवाहा,डॉ प्रेम चंद सिंह,अजय कुशवाहा,दीपू कुशवाहा,अंबिका पाल,डॉ धर्मेंद्र कुमार,विजेंद्र कुमार, आदि लोग मौजूद रहे।

Post Comment

मनोरंजन