Loading Now

नीट परीक्षा में पहले प्रयास में सौरभ मिश्रा हुए सफल, मिल रही बधाइयां

नीट परीक्षा में पहले प्रयास में सौरभ मिश्रा हुए सफल, मिल रही बधाइयां

सहारा सन्देश टाइम्स

कोरांव, प्रयागराज। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा आयोजित नीट परीक्षा का बीती रात रिजल्ट जारी हुआ जिसमें बखार निवासी सौरभ मिश्रा का प्रथम प्रयास में ही शानदार प्रदर्शन रहा। बताते चलें कि सौरभ मिश्रा के पिता विजय कृष्ण मिश्र गोपाल विद्यालय इण्टर कॉलेज में शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं और माता गृहिणी हैं। सौरभ की सम्पूर्ण पढ़ाई गोपाल विद्यालय इण्टर कॉलेज कोरांव में हुई है। प्राथमिक शिक्षा अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त कर जूनियर से इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई हिन्दी माध्यम में हुई। सौरभ इसी वर्ष इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण कर नीट की परीक्षा में आल इंडिया रैंक 8965 प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और पहले ही बार मारी बाजी। सौरभ ने बताया कि मेरी सफलता का राज मेरे माता पिता भैया लोग मेरे अभिभावक और विद्यालय में गुरुजनों का विशेष आशीर्वाद मिला जिसके कारण सफलता मिली। सौरभ मिश्रा की सफलता में गोपाल विद्यालय इण्टर कॉलेज प्रबन्ध समिति उपाध्यक्ष रुद्र नारायण बाजपेई ने फोन कर बधाई दी। बधाई देने वालों में प्रमुख रूप से विद्याकांत तिवारी, अपूर्व प्रकाश त्रिपाठी, अखिलेश शुक्ला, रामेन्द्र शुक्ला, राजेश सिंह, राकेश मिश्रा, गोविन्द मिश्रा आदि।

Post Comment

मनोरंजन