Loading Now

रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की कम्पनियों द्वारा कुल 38 अभ्यर्थियों का चयन किया गया

रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की कम्पनियों द्वारा कुल 38 अभ्यर्थियों का चयन किया गया

 

सहारा सन्देश टाइम्स

उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अंतर्गत क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, प्रयागराज परिसर में आज दिनांक 18.07.2026 को प्रातः 10ः00 बजे से रोजगार मेला का आयोजन किया गया। इस मेले में निजी क्षेत्र की कम्पनियों द्वारा कुल 38 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। रोजगार मेले में कुल 76 बेरोजगार अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया।
इस कार्यक्रम में राजीव कुमार यादव सहायक निदेशक, सेवायोजन प्रयागराज द्वारा सफल अभ्यर्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें जीवन में सदैव सकारात्मक रहते हुए परिश्रम पूर्वक कार्य करने की प्रेरणा दी गयी। कार्यालय के अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

Post Comment

मनोरंजन