Loading Now

नीट परीक्षा में मनीष सिंह को मिले अच्छे अंक, बधाई देने वालों का लगा तांता

नीट परीक्षा में मनीष सिंह को मिले अच्छे अंक, बधाई देने वालों का लगा तांता

सहारा सन्देश टाइम्स

कोरांव, प्रयागराज। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा आयोजित नीट परीक्षा का बीती रात रिजल्ट जारी हुआ जिसमें कोरांव के गजनी भगेसर निवासी मनीष सिंह का उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा। बताते चलें कि मनीष के पिता रमेश चन्द्र सिंह किसान हैं और माता गृहिणी हैं। इनकी प्रारंभिक शिक्षा कोरांव के राज शिशु, गीता ज्ञान एकेडमी, गोपाल विद्यालय अंग्रेजी माध्यम और सरदार पटेल इंटर कॉलेज से हुई। मनीष कोटा में रहकर तैयारी की और नीट परीक्षा में आल इंडिया 25268 रैंक हासिल की। मनीष ने बताया कि मेरी सफलता में मेरे माता-पिता चाचा-चाची, बड़े भैया और बहन का आशीर्वाद साथ ही गुरुजनों का मार्गदर्शन और आशीर्वाद है। उन्होंने बताया कि मेरे दादा जी अर्जुन सिंह बेसिक शिक्षा विभाग में प्रधानाध्यापक के पद पर कार्यरत थे और बचपन से ही शिक्षा के प्रति हमें प्रेरित करते थे उसी का परिणाम हमें मिला है। मनीष की सफलता पर बधाई देने वालों में मुख्य रूप से पिंटू चौबे, प्रमोद पयासी, ब्लॉक प्रमुख कोरांव मुकेश कोल, गोविन्द मिश्रा, बी पी सिंह विद्या कोचिंग, संदीप सिंह, ऋतुराज सिंह आदि।

Post Comment

मनोरंजन