तहसीलों में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस का विवरण एवं कार्रवाई
तहसीलों में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस का विवरण एवं कार्रवाई
सहारा सन्देश टाइम्स
तहसील सदर। तहसीलदार सदर ने बताया है कि दिनांक 18.07.2026 को तहसील सदर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 160 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें राजस्व की 80, पुलिस विभाग की 20, नगर निगम की 37 तथा अन्य विभागों की 23 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें से 05 शिकायतों का मौके पर निस्तारण सुनिश्चित किया गया।
*तहसील सोरांव*
तहसीलदार सोरांव ने बताया है कि दिनांक 18.07.2026 को तहसील सोरांव में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 527 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें राजस्व की 405, पुलिस विभाग की 60, विकास विभाग की 18 तथा अन्य विभागों की 44 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें से 06 शिकायतों का मौके पर निस्तारण सुनिश्चित किया गया।
*तहसील हंडिया*
तहसीलदार हंडिया ने लेखपाल श्री प्रेमनाथ मिश्रा क्षेत्र जरांव एवं लेखपाल श्री अर्क कुमार यादव क्षेत्र कहरा के द्वारा आईजीआरएस के प्रकरणों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में लापरवाही एवं उदासीनता बरतने पर प्रतिकूल प्रविष्टि प्रदान दी है।
*तहसील बारा*
तहसीलदार बारा ने बताया है कि दिनांक 18.07.2026 को तहसील बारा में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 287 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें राजस्व की 148, पुलिस विभाग की 75, विकास विभाग की 19, विद्युत विभाग की-18, खाद्य्य एवं रसद विभाग की-03, लोक निर्माण विभाग की-02, शिक्षा-2, कृषि विभाग की-03, वन विभाग की-04, सिंचाई विभाग की-05, जल निगम की-03, बाल विकास की-01, जिला पंचायत की-01, मत्स्य विभाग की-01 एवं नगर पंचायत की-02 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें से 05 शिकायतों का मौके पर निस्तारण सुनिश्चित किया गया।
*तहसील फूलपुर*
उपजिलाधिकारी फूलपुर ने श्री मनोज कुमार मिश्रा लेखपाल क्षेत्र कुसंुगुर व श्री हरिशचन्द्र गौतम लेखपाल क्षेत्र अरवासी मय बहादुरगढ़ के द्वारा आईजीआरएस के प्रकरणों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में लापरवाही एवं उदासीनता बरतने पर प्रतिकूल प्रविष्टि प्रदान दी है।
तहसीलदार फूलपुर ने बताया है कि दिनांक 18.07.2026 को तहसील फूलपुर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 468 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें राजस्व की 295, पुलिस विभाग की 89, विकास विभाग की 21, शिक्षा-1, स्वास्थ्य-1, चकबंदी-08, विद्युत-11 तथा अन्य विभागों की 42 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें से 05 शिकायतों का मौके पर निस्तारण सुनिश्चित किया गया।



Post Comment