मेजा क्षेत्र में चाकू लगने से बुजुर्ग घायल, खून से लथपथ मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
मेजा क्षेत्र में चाकू लगने से बुजुर्ग घायल, खून से लथपथ मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
सहारा सन्देश टाइम्स
मेजा,प्रयागराज। मेजा थाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब एक बुजुर्ग खून से लथपथ हालत में मिले। घायल की पहचान सुर्य बली (60 वर्ष), पुत्र किशोरी लाल के रूप में हुई है। वह वर्तमान में मदरहा में रहते हैं, जबकि उनका मूल निवास भसुन्दर बताया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुर्य बली के शरीर पर चाकू से वार के निशान मिले हैं। स्थानीय लोगों ने उन्हें घायल अवस्था में देखा, जिसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मेजा पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी।
घटना किन परिस्थितियों में हुई और इसके पीछे क्या कारण हैं, इसका अभी तक स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है तथा साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।
मेजा पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल परिजनों का कहना है कि जमीनी विवाद में चाकू मारी गई है खबर लिखे जाने तक तहरीर नहीं मिली है फिलहाल मेजा पुलिस जांच पड़ताल में जुटी।



Post Comment