Loading Now

बारिश से सोनकर बस्ती का रास्ता जलमग्न, पांच दिन पहले बनी पुलिया पर भी उठे सवाल

बारिश से सोनकर बस्ती का रास्ता जलमग्न, पांच दिन पहले बनी पुलिया पर भी उठे सवाल

सहारा सन्देश टाइम्स

मांडा, प्रयागराज। मांडा ब्लॉक के हंडिया गांव स्थित सोनकर बस्ती में लगातार हो रही बारिश के चलते मुख्य आवागमन मार्ग पर जलभराव हो गया है। सड़क पर पानी भर जाने से बस्ती के लोगों का आना-जाना मुश्किल हो गया है। सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों और मरीजों को उठानी पड़ रही है।
ग्रामीणों का कहना है कि करीब पांच दिन पहले इस मार्ग पर पुलिया का निर्माण कराया गया था, लेकिन पुलिया को सड़क की सतह से काफी नीचे दबाकर बना दिया गया। इसके कारण बारिश का पानी पुलिया से निकलने के बजाय सड़क के ऊपर से बह रहा है, जिससे पूरी सड़क जलमग्न हो गई है और लोगों का आवागमन बाधित हो गया है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिया निर्माण में तकनीकी खामियां बरती गई हैं। यदि पुलिया को सड़क की ऊंचाई के अनुरूप बनाया जाता, तो पानी का निकास आसानी से हो जाता और सड़क पर जलभराव की स्थिति उत्पन्न नहीं होती।
ग्रामीणों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से मांग की है कि पुलिया एवं सड़क का तत्काल निरीक्षण कर आवश्यक सुधार कराया जाए, ताकि बारिश का पानी सुचारु रूप से निकल सके और लोगों को आवागमन में हो रही परेशानी से राहत मिल सके। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते समस्या का समाधान नहीं किया गया तो बरसात के पूरे मौसम में बस्ती के लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा।

Post Comment

मनोरंजन