Loading Now

सपाइयों ने फूंका धर्मेंद्र प्रधान का पुतला

सपाइयों ने फूंका धर्मेंद्र प्रधान का पुतला

कार्यकर्ताओं को पुलिस ने किया नजरबंद

 

सहारा सन्देश टाइम्स

कोरांव, प्रयागराज । सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव को दिल्ली पुलिस के द्वारा गिरफ्तार करने की सूचना कार्यकर्ताओं को होते ही आक्रोश उत्पन्न हो गया और वह कोरांव चौराहे पर विधानसभा अध्यक्ष सोमदत्त पटेल के निर्देश पर संभावित प्रत्याशी रविंद्र जैसल प्रधान जिला सचिव समाजवादी पार्टी के नेतृत्व में कोरांव चौराहे पर दिल्ली पुलिस और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला फूंक कर विरोध प्रदर्शन किया सपाइयों के आक्रोश को देखते हुए कोरांव पुलिस द्वारा सुबह से कार्यकर्ताओं को नजरबंद करने का काम करने के बावजूद कार्यकर्ताओं ने पुलिस को चकमा देते हुए अपना कार्यक्रम करने में सफल हो गए जैसे ही सपाइयों के चौराहे पर जुटने की खबर प्रशासन को हुई प्रशासन के हाथ पांव फूल गया और तत्काल मौके पर पहुंच कर पार्टी कार्यकर्ताओं से पुतला छीनने का असफल प्रयास किया इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी किया इस मौके पर सपा नेता रविंद्र जैसल ने कहा कि जिस प्रकार से सरकार मुद्दा विहीन हो गई है और छात्रों का शोषण करने का काम कर रही है उनके ऊपर लाठी चार्ज करते हुए सैकड़ो छात्रों को जेल भेजा गया यह अनुचित है शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को नैतिकता के आधार पर तत्काल इस्तीफा देना चाहिए ताकि लोकतंत्र की रक्षा हो सके भाजपा सरकार अपनी हठधर्मिता अपनाते हुए लोकतंत्र की मर्यादा को तार-तार करने में लगी हुई है अब वह दिन दूर रही जब देश की जनता भाजपा सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकने का काम करेगी। मौके प्रमुख रूप से दिनेश पटेल जिला उपाध्यक्ष संजय पटेल विधानसभा सचिव हरि प्रसाद पाल प्रदेश सचिव मेहताब खान नगर अध्यक्ष अतुल पटेल भानु पटेल यादवेंद्र अहीर अश्वनी पटेल दीपक पटेल उपस्थित रहे।

Previous post

राज्य महिला आयोग की मा0 सदस्य ने जनसुनवाई कर पीड़ित महिलाओं की सुनी समस्याएं

Next post

वैश्विक खेल प्रशासन में भारत की बड़ी उपलब्धि, आईएसएफ कार्यकारिणी में चुने गए एसजीएफआई अध्यक्ष दीपक कुमार

Post Comment

मनोरंजन