राज्य महिला आयोग की मा0 सदस्य ने जनसुनवाई कर पीड़ित महिलाओं की सुनी समस्याएं
राज्य महिला आयोग की मा0 सदस्य ने जनसुनवाई कर पीड़ित महिलाओं की सुनी समस्याएं
जनसुनवाई में आई 26 शिकायतों का त्वरित निस्तारण करने के लिए अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
थानों में आयीं हुई पीड़ित महिलाओं की समस्याओं का संज्ञान लेते हुए यथासम्भव थाने स्तर पर ही निस्तारण सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
महिलाओं को न्याय दिलाने एवं उनके समग्र उन्नयन हेतु महिला आयोग पूरी तरह से तत्पर-मा० सदस्य
सहारा सन्देश टाइम्स
प्रयागराज । उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य गीता विश्वकर्मा द्वारा बुधवार को सर्किट हाउस के सभागार में महिला जनसुनवाई की गई। जनसुनवाई में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आई 26 से अधिक महिलाओं ने अपनी समस्याएं एवं शिकायतें महिला आयोग की मा0 सदस्य के समक्ष प्रस्तुत कीं। उन्होंने प्रत्येक मामले को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। उन्होंने छोटे-मोटे प्रकरण को थाने स्तर पर ही पुलिस विभाग निस्तारण करने के लिए कहा है।
मा0 सदस्य ने कहा कि राज्य महिला आयोग का उद्देश्य केवल शिकायतों का निस्तारण करना नहीं, बल्कि महिलाओं को न्याय, सुरक्षा एवं सम्मान दिलाना भी है। उन्होंने कहा कि आयोग महिलाओं की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है।
जनसुनवाई के दौरान महिला आयोग के सदस्य गीता विश्वकर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं और बालिकाओं के स्वास्थ्य, शिक्षा, सुरक्षा एवं स्वावलंबन को सर्वाेच्च प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने कहा कि जब महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और आत्मनिर्भर बनने के अवसर प्राप्त होंगे, तभी परिवार, समाज और प्रदेश का सर्वांगीण विकास संभव हो सकेगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से महिलाओं एवं बालिकाओं तक उनका लाभ पहुंचाया जाए।
जनसुनवाई में अपनी शिकायत लेकर आयीं अम्बेरानी केसरवानी निवासी 124-बी ओल्ड लश्कर लाइन ओल्ड बैरहना थाना कीटगंज के द्वारा भूमाफिया कमलाकर सिंह के द्वारा रंजना सिंह व ऋतुराज के साथ मिलकर उनकी मौजा डभांव, तहसील करछना की जमीन पर बाउंड्री व गेट में लगे ताले को तोड़कर अवैध कब्जा किए जाने की शिकायत किए जाने पर मा0 सदस्य ने एसडीएम करछना को प्रकरण की जांच कर उसका निस्तारण कराने तथा आख्या उपलब्ध कराये जाने केे लिए कहा है। प्रार्थिनी ईशिता सिंह पत्नी शिवम चौहान निवासी महेवा पश्चिम के द्वारा पति के घर वालो के द्वारा मानसिक व शारीरिक प्रताडित किए जाने एवं घर से निकालने तथा पति के गुमसुदगी के प्रकरण में निष्पक्ष जांच कर उचित कानूनी कार्रवाई करने के सम्बंध में प्रार्थना पत्र दिया, जिसपर मा0 सदस्या ने थानाध्यक्ष नैनी को उक्त प्रकरण में तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करते हुए अविलम्ब आख्या दिए जाने के निर्देश दिए है। प्रार्थिनी मीरा पाण्डेय निवासी मधुबन बिहार कालोनी, सुलेमसराय के द्वारा अपनी बहू व उसकी मां के द्वारा उनका गला दबाने व जानलेवा हमला करने के प्रकरण में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करने के सम्बंध में शिकायत पर दिया, जिसपर मा0 सदस्या ने थानाध्यक्ष धूमनगंज को एक सप्ताह में प्रकरण की जांच कर आख्या उपलब्ध कराये जाने के निर्देश दिए है। प्रार्थिनी रामराजी दुबे निवासी ख्वाजगी पट्टी उर्फ बेलहाबांध फूलपुर के द्वारा दबंगो द्वारा उनके मकान पर अवैध रूप से कब्जा करने तथा जान से मारने की धमकी दिए जाने की शिकायत किए जाने पर मा0 सदस्या ने उक्त प्रकरण में थानाध्यक्ष फूलपुर को एक सप्ताह में प्रकरण की जांच कर अवगत कराये जाने के लिए कहा है। प्रार्थिनी शशी जुनेजा निवासी नवदुर्गा अपार्टमेंट दरभंगा कालोनी के द्वारा नवदुर्गा अपार्टमेंट की छत के प्रवेश द्वार पर भूतल स्वामी श्रीमती संगीता पाण्डेय के पति ओम नारायण पाण्डेय द्वारा अनाधिकृत कब्जा करने एवं अवैध रूप से ताला लगाने के सम्बंध में दिए गए शिकायती पत्र पर मा0 सदस्य महोदया ने एसीपी कर्नलगंज को एक सप्ताह के अंदर प्रकरण की जांच कर आख्या उपलब्ध कराये जाने के निर्देश दिए है।
इस अवसर पर अपर नगर मजिस्ट्रेट, जिला प्रोबेशन अधिकारी सर्वजीत सिंह, पुलिस विभाग के अधिकारी व अन्य सम्बंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।



Post Comment