कार्यकर्ता संगठन का बुनियाद होता है डॉ मानसिंह यादव
कार्यकर्ता संगठन का बुनियाद होता है डॉ मानसिंह यादव
आगामी चुनाव को लेकर सपा की समीक्षा बैठक संपन्न
सहारा सन्देश टाइम्स
कोरांव ,प्रयागराज । समाजवादी पार्टी शीर्ष नेतृत्व के दिशा निर्देश पर विधानसभा कोरांव स्थित भागीरथी गेस्ट हाउस में विशाल कार्यकर्ता समीक्षा बैठक डाक्टर मानसिंह यादव एमएलसी और पप्पू लाल निषाद जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में संपन्न हुआ समीक्षा बैठक में उपस्थित सपा नेताओं ने कार्यकर्ताओं को चुनाव जीतने की रणनीति बताया गया। बैठक में मुख्य अतिथि ने कहा कि किसी भी संगठन का बुनियाद कार्यकर्ताओं पर ही निर्भर होता है और कार्यकर्ता ही संगठन की रीढ़ होते हैं मौजूदा सरकार छात्रों किसान नौजवान अल्पसंख्यक दलित मजदूर विरोधी है जिसके कारण देश और प्रदेश की जनता में भाजपा सरकार के खिलाफ व्यापक आक्रोश व्याप्त है और अब वह दिन दूर नहीं जब उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी और अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री होंगे जिस प्रकार से प्रदेश के विकास को गति देते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने चहुमुंखी विकास किया आज प्रदेश की जनता उनकी ओर आस भरी नजरों से देख रही है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सोमदत्त सिंह पटेल विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि जिस प्रकार से प्रत्येक बूथ पर हमारे संघर्षशील कार्यकर्ता पहाड़ की भांति डटकर भाजपा जैसी निरंकुश सरकार के खिलाफ वोट डालने और डलवाने का काम करते हैं इसके लिए वह सब बधाई के पात्र हैं और कार्यकर्ताओं के मान सम्मान के लिए जब भी आवश्यकता पड़ेगी तो सड़क पर उतरकर संघर्ष का करने का काम किया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन शहादत अली प्रदेश सचिव ने किया बैठक में मुख्य रूप से जय शंकर भारती लल्लन पटेल राजेश पांडे रामानुज यादव मेहताब खान सनाउल्लाह खान राजकुमार कोल अखिलेश यादव प्रधान नौशाद अंसारी अश्वनी पटेल अजीत पटेल महेंद्र यादव प्रधान पवन सोनकर यादवेंद्र अहीर सुमन कोल अनीता कोल रंजना जैसल विनय सोनकर हरि प्रसाद पाल आदि लोग उपस्थित रहे।



Post Comment