ब्लॉक संसाधन केंद्र कौशाम्बी में पाँच दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण का द्वितीय दिवस सम्पन्न
ब्लॉक संसाधन केंद्र कौशाम्बी में पाँच दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण का द्वितीय दिवस सम्पन्न
सहारा सन्देश टाइम्स
कौशाम्बी। ब्लॉक संसाधन केंद्र, कौशाम्बी में एफएलएन एवं एनसीईआरटी की नवीन पाठ्यपुस्तकों पर आधारित पाँच दिवसीय ब्लॉक स्तरीय शिक्षक प्रशिक्षण का द्वितीय दिवस खण्ड शिक्षा अधिकारी डाॅ. अरुण कुमार सिंह की उपस्थिति में उत्साहपूर्वक सम्पन्न हुआ।
प्रशिक्षण के दौरान नई पाठ्यपुस्तकों वीणा एवं गणित मेला के अध्यायों, गतिविधि-आधारित शिक्षण, दक्षता-आधारित अधिगम, भाषा विकास तथा प्रभावी कक्षा प्रबंधन पर चर्चा की गई। शिक्षकों ने समूह कार्य एवं गतिविधियों के माध्यम से सक्रिय सहभागिता करते हुए अपने अनुभव साझा किए।
खण्ड शिक्षा अधिकारी ने शिक्षकों से प्रशिक्षण में प्राप्त ज्ञान एवं नवाचारी शिक्षण विधियों को विद्यालयों में प्रभावी रूप से लागू करने का आह्वान किया, जिससे निपुण भारत मिशन के लक्ष्यों के अनुरूप बच्चों के अधिगम स्तर में अपेक्षित सुधार सुनिश्चित हो सके।
द्वितीय दिवस के द्वितीय कक्ष में एआरपी अनिल कुमार सिंह, कृष्ण प्रकाश सिंह एवं मोहम्मद शादाब ने संदर्भदाता के रूप में प्रशिक्षण का सफल संचालन किया।



Post Comment