मांडा खास में सड़क और नाली की बदहाली से राहगीर परेशान, जिम्मेदारों से सुधार की मांग
मांडा खास में सड़क और नाली की बदहाली से राहगीर परेशान, जिम्मेदारों से सुधार की मांग
सहारा सन्देश टाइम्स
मांडा, प्रयागराज। मांडा खास क्षेत्र में सड़क और नाली की खराब स्थिति के चलते स्थानीय लोगों और आने-जाने वाले राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे और नाली की बदहाल व्यवस्था के कारण लोगों का आवागमन मुश्किल हो गया है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि नाली की उचित साफ-सफाई और जलनिकासी की व्यवस्था नहीं होने से गंदा पानी सड़क पर फैल जाता है, जिससे राहगीरों को काफी दिक्कत होती है। बारिश के दिनों में समस्या और भी गंभीर हो जाती है। लोगों को कीचड़ और जलभराव के बीच से होकर गुजरना पड़ता है।
ग्रामीणों ने संबंधित विभाग और प्रशासन से मांग की है कि सड़क की मरम्मत कराने के साथ ही नाली की सफाई एवं जलनिकासी की समुचित व्यवस्था कराई जाए, ताकि लोगों को आवागमन में हो रही परेशानी से निजात मिल सके।



Post Comment