भाजपा व व्यापारी नेता शोभित मित्तल व पिता सत्य प्रकाश मित्तल जान से मारने की धमकी देने वाले तीन आरोपी पर मुकदमा हुआ दर्ज
भाजपा व व्यापारी नेता शोभित मित्तल व पिता सत्य प्रकाश मित्तल जान से मारने की धमकी देने वाले तीन आरोपी पर मुकदमा हुआ दर्ज
नजीबाबाद बिजनौर
रिपोर्ट रणवीर सिंह निराला
नजीबाबाद के आदर्श नगर चौकी के सामने साई कंपलेक्स मार्केट का है जहा नजीबाबाद पुलिस ने हरेंद्र राजपूत उदय राजपूत आशीष राजपूत तीनों आरोपियों पर संगीत धारा में मुकदमा दर्ज किया है 2 दिन पूर्व नजीबाबाद के भाजपा व व्यापारी नेता शोभित मित्तल ने एक प्रार्थना पत्र
पुलिस अधीक्षक बिजनौर। को शोभित मित्तल पुत्र सत्य प्रकाश मित्तल निवासी गोविंद नगर नजीबाबाद ने दिया था जिसमें पुलिस अधीक्षक ने जांच कर कर 3 अपराधियों पर मुकदमा दर्ज कर दिया है जिसमें शोभित मित्तल ने बताया अपनी दुकान जो कि सी0के0आई0 चौराहा नजीबाबाद बुंदकी रोड पर सांई कम्पलैक्स मार्केट में है। पर 4.30 से 5.00 बजे के बीच अपने पिता जी के साथ अपनी कार में आया था तभी पहले से ही मेरी दुकान के बाहर आशीष राजपूत निवासी गोहड़िया, मंडावर की कार खड़ी थी जब कि वहां अन्य किसी गाडी खडी करने की कोई पार्किंग या जगह नहीं है। जब मेरे यहां काम करने वाले व्यक्ति जयपाल ने उस गाड़ी वाले से हमारी पार्किंग की जगह से गाड़ी हटाने को कहा तब आशीष राजपूत ने मेरे साथ एवं मेरे पिता जी के साथ दुर्व्वहार एवं अभद्र भाषा में गाली गलौच की एवं मार पीट की एवं मुझे एवं मेरे पिता जी को जान से मारने के की धमकी देने लगा एवं अपने व्यक्ति को हमें मारने के लिये फोन करने लगा। बोला कि हरेन्द्र राजपूत जो कि आदर्श नगर निवासी नजीबाबाद मेरा जीजा है अभी मैं उसको बुलाता हूँ और तुम त 4/8 बताता हूँ हम तुम लोगो को छोड़ेंगे नहीं जान से मार देंगे और देखते हैं तुम् दुकान कैसे खुलेगी। हरेन्द्र राजपूत एवं उसके भाई स्व० भूपेन्द्र राजपूत के पहले भी कई मुकदमें एंव क्रिमिनल रिकर्ड रह चुके है। तभी हरेन्द्र राजपूत के साले आशीष राजपूत ने हरेन्द्र राजपूत के पुत्र उदय राजपूत को फोन करके मेरे दुकान के बाहर बुला लिया। उसी दौरान मेरी दुकान के पास आदर्श नगर चौकी है मैं चौकी पर गया जहां पर मुझे चौकी के कन्सटेबल सोमपाल सिंह मिले जिनसे मैंने अपने साथ हुई घटना के बारे में बताया। जिस पर सोमपाल सिंह मेरी दुकान पर गये जहां पर उदयराजपूत पुत्र हरेन्द्र राजपूत एवं आशीष राजपूत पहले से मौजूद थे। जो कि सभी मार्केट के लोगो के सामने मेरे पिता जी को एंव मुझे जान से मारने की धमकी दे रहे थे। और जोर से चिल्ला रहे थे आज मैं शोभित को जान से मार दूंगा और इसके पिता जी को भी नहीं छोडूंगा और वहां अपने लड़को को इकटठा करने लगे तभी सोमपाल सिंह कन्सटेबल के मौके पर पहुंचने पर उनके सामने भी जान से मारने की धमकी दे रहे थे। सोमपाल सिंह के सख्ती करने पर उदय राजपूत एवं आशीष राजपूत यह बोलते हुये वहां से चले गये कि शोभित को हम जान से मार देंगे। तभी मैंने एक तहरीर आदर्श नगर चौकी नजीबाबाद में उदय राजपूत पुत्र हरेन्द्र राजपूत निवासी आदर्श नगर हरेन्द्र राजपूत का साला आशीष राजपूत निवासी मंडावर के खिलाफ सोमपाल दीवान को दी। जिसके आधार पर मैंने उचित कार्यवाही की मांग की यह सभी घटना क्रम मेरी दुकान के लगे कैमरो में रिकर्ड है जिसकी मैंने पैन ड्राईव प्रार्थना पत्र के साथ दी है। हरेन्द्र राजपूत निवासी आदर्श नगर, उदय राजपूत पुत्र हरेन्द्र राजपूत निवासी आदर्श नगर, आशीष राजपूत साला हरेन्द्र राजपूत जिनसे मुझे अपनी व अपने परिवार की जान माल हानि का खतरा है कृपा करके तत्काल इन लोगो पर उचित कार्यवाही करने की कृपा करे जिससे भविष्य में कोई भी अप्रिय घटना ना घटे। इस प्रार्थना पत्र की जांच पड़ताल करते हुए आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर दिया गया है।



Post Comment