Loading Now

श्री सिद्धेश्वर नाथ पहाड़ी महादेव धाम में नौ दिवसीय रुद्र महायज्ञ और श्रीमद्भागवत कथा का होगा आयोजन

श्री सिद्धेश्वर नाथ पहाड़ी महादेव धाम में नौ दिवसीय रुद्र महायज्ञ और श्रीमद्भागवत कथा का होगा आयोजन

सहारा सन्देश टाइम्स

मेजा, प्रयागराज। मेजा क्षेत्र के भटोती स्थित श्री सिद्धेश्वर नाथ पहाड़ी महादेव धर्मार्थ न्यास (चैरिटेबल ट्रस्ट) की ओर से नौ दिवसीय रुद्र महायज्ञ एवं सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन पिछले 13 वर्षों की भांति इस वर्ष भी श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न होगा।
आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम की शुरुआत 19 अगस्त 2026 को मंडप प्रवेश एवं पूजन के साथ होगी। इसके बाद 20 अगस्त 2026 से श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ किया जाएगा। 26 अगस्त को कथा का समापन होगा, जबकि 27 अगस्त को पूर्णाहुति और विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
धार्मिक अनुष्ठान के दौरान प्रतिदिन सुबह 8:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक कथा का आयोजन होगा। इस अवसर पर दूर-दराज के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।
कार्यक्रम में प्रसिद्ध कथा वाचक श्री 108 श्री महंथ बृज बिहारी दास जी महाराज श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत कथा का रसपान कराएंगे। वहीं, आयोजन की पूरी व्यवस्था श्री सिद्धेश्वर नाथ पहाड़ी महादेव धर्मार्थ न्यास की ओर से की जा रही है।
आयोजन समिति ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में शामिल होकर धर्म लाभ प्राप्त करने की अपील की है। इस धार्मिक आयोजन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। श्रद्धालुओं का मानना है कि इस प्रकार के आयोजनों से समाज में आध्यात्मिक चेतना, सामाजिक समरसता और धार्मिक आस्था को बढ़ावा मिलता है। जिसमें उपस्थित राजेश खन्ना,सुरेश,आकाश गुप्ता,पियुश गौतम, मोनू पटेल,सोनू पटेल ग्राम प्रधान समुन्दर ,बाल कुमार यादव आदि मौजूद रहे।

Post Comment

मनोरंजन