Loading Now

अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) ने पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, मेजा का किया आकस्मिक निरीक्षण

अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) ने पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, मेजा का किया आकस्मिक निरीक्षण

विद्यालय की शैक्षणिक, आवासीय एवं आधारभूत व्यवस्थाओं का लिया जायजा, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं अनुशासित वातावरण बनाए रखने के दिए निर्देश

सहारा सन्देश टाइम्स

मेजा,प्रयागराज। अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) श्रीमती उपमा पाण्डेय ने शनिवार को पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, मेजा, प्रयागराज का आकस्मिक निरीक्षण कर विद्यालय की शैक्षणिक, आवासीय एवं आधारभूत व्यवस्थाओं का विस्तृत जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय भवन, स्मार्ट कक्षाओं, खेल मैदान, छात्रावास, मेस तथा मल्टी स्किल लैब का अवलोकन करते हुए उपलब्ध सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने विद्यार्थियों से संवाद कर उनकी पढ़ाई, दैनिक दिनचर्या एवं विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली, साथ ही विद्यालय के शिक्षकों एवं कर्मचारियों से भी विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की। अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) ने विद्यालय प्रशासन को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, स्वच्छता, अनुशासन, सुरक्षा तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने मुख्यमार्ग से विद्यालय के पंहुच मार्ग की मरम्मत कराए जाने हेतु आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए l इस अवसर पर प्रभारी प्राचार्य श्री अभिषेक श्रीवास्तव सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Previous post

सिरसा बाजार में सराफा की दुकान में लाखों की चोरी, पुलिस जांच में जुटी 

Next post

जिलाधिकारी ने समाधान दिवस में आयी शिकायतों को गुणवत्तापूर्वक एवं समयबद्धता के साथ निस्तारित करने के दिए निर्देश

Post Comment

मनोरंजन