सेवा संकल्प सेतु 2026 के तहत कृषि एवं पशुपालन विभाग ने किसानों को दी योजनाओं की जानकारी
सेवा संकल्प सेतु 2026 के तहत कृषि एवं पशुपालन विभाग ने किसानों को दी योजनाओं की जानकारी
सहारा सन्देश टाइम्स
उरुवा, प्रयागराज। विकासखंड उरुवा परिसर में मंगलवार को “सेवा संकल्प सेतु-2026” योजनांतर्गत त्वरित मक्का विकास कार्यक्रम एवं मिलेट्स पुनरोद्धार कार्यक्रम का आयोजन कृषि एवं पशुपालन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के सैकड़ों किसानों ने प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम के दौरान कृषि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी किसानों को दी गई। एडीओ कृषि राजेश कुमार एवं राजकीय कृषि बीज भंडार उरुवा के प्रदीप बाबू ने बीज बुकिंग, कृषि योजनाओं तथा नमामि गंगे योजना सहित विभिन्न विभागीय योजनाओं के बारे में किसानों को जानकारी दी।
राजकीय कृषि रक्षा इकाई के प्रभारी कमल सिंह पटेल ने फसलों में लगने वाले रोग एवं कीटों की पहचान तथा उनके नियंत्रण के उपाय बताए। वहीं राजू वर्मा ने मृदा स्वास्थ्य से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी किसानों को दी।
पशुपालन विभाग की ओर से पशु चिकित्साधिकारी वैजनाथ प्रजापति ने पशुओं में होने वाले विभिन्न रोगों, टीकाकरण एवं पशुओं की देखभाल के संबंध में किसानों को जागरूक किया।
कार्यक्रम के दौरान बीडीओ उरुवा द्वारा किसानों को तोरिया के मिनी किट का वितरण भी किया गया। किसानों को कृषि विभाग की योजनाओं का लाभ लेने तथा वैज्ञानिक तरीके से खेती करने के लिए प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर कृषि विभाग के मो. आदिल सिद्दिकी, राकेश सिंह, अरुण शुक्ला, नरेंद्र गुप्ता, अवनीश, राजेश, रितेश, शिवदन सहित विभागीय कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता जयशंकर पाण्डेय, रवि शुक्ला, छक्कन बहादुर, प्रमोद कुमार मिश्रा, विकास दुबे, रवि कुशवाहा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्र के सैकड़ों किसान उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन अभिषेक मिश्रा द्वारा किया गया। अधिकारियों ने किसानों से कृषि एवं पशुपालन विभाग की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की।



Post Comment