Loading Now

जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न

जिलाधिकारी ने योजनाओं के क्रियान्वयन में लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत प्रगति सुनिश्चित किए जाने के दिए निर्देश

जिलाधिकारी ने कार्य में लापरवाही एवं उदासीनता पाये जाने पर अधिशासी अभियंता यूपीसिडको एवं अधिशासी अभियंता नोडल विद्युत को स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के दिए निर्देश

सहारा सन्देश टाइम्स

प्रयागराज । जिलाधिकारी  मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में बुधवार को एनआईसी कक्ष में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री मॉडल कम्पोजिट विद्यालय के निर्माण कार्य के प्रगति की समीक्षा में विकास खण्ड श्रृंगवेरपुर में बनाये जाने वाले कम्पोजिट विद्यालय के निर्माण हेतु निविदा प्रक्रिया पूर्ण होने के बावजूद भी कार्य अनारम्भ पाये जाने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए अधिशासी अभियंता यूपीसिडको को स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। उन्होंने जीरो पॉवर्टी योजना के अन्तर्गत आने वाले 15250 लाभार्थियों के विद्युत संयोजन के सत्यापन का कार्य लम्बित पाये जाने जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए अधिशासी अभियंता विद्युत नोडल को स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। उन्होंने सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को जीरो पॉवर्टी के तहत चिन्हित लाभार्थियों को शत-प्रतिशत योजनाओं से संतृप्त कराये जाने हेतु निर्देशित किया है। जनपद में हेलीपैड बनाये जाने हेतु 16 स्थानों के चिन्हीकरण का कार्य अभी तक न किए जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता पीडब्लूडी प्र0ख0 को शीघ्रता से स्थानों का चिन्हीकरण कराये जाने का निर्देश दिया है। गोसंवर्धन योजना की समीक्षा में दो ईकाईयों की स्थापना से सम्बंधित कार्य अवशेष पाये जाने पर जिलाधिकारी ने मुख्य पशुचिकित्साधिकारी को तत्काल स्थापना की कार्यवाही को पूर्ण कराये जाने का निर्देश दिया है। बैठक में जिलाधिकारी ने विंध्य एक्सप्रेस-वे के कार्य की समीक्षा करते हुए अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व को शेष बचे हुए 23 ग्रामों के प्रस्ताव को सभी कार्यवाही पूर्ण करते हुए शीघ्र प्रेषित किए जाने के निर्देश दिए है। मिनी नंदिनी कृषि समृद्धि योजना के अन्तर्गत 03 लाभार्थियों के ऋण की स्वीकृति को शीघ्रता से कराये जाने के निर्देश दिए है। जिलाधिकारी ने लखपति दीदी के चयन की कार्यवाही में डीसी एनआरएलएम को शत-प्रतिशत लक्ष्य पूर्ण करने का निर्देश दिया है। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी  संतोष कुमार सहित सम्बंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Post Comment

मनोरंजन