खेत में मिला युवक का शव, क्षेत्र में सनसनी; पुलिस जांच में जुटी
खेत में मिला युवक का शव, क्षेत्र में सनसनी; पुलिस जांच में जुटी
सहारा सन्देश टाइम्स
मेजा, प्रयागराज। मेजा थाना क्षेत्र के बैरहना कोहडार गांव में गुरुवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक का शव उसके ही खेत में पड़ा मिला। मृतक की पहचान प्रेमचन्द्र, निवासी बैरहना गांव, के रूप में हुई है।
ग्रामीणों के अनुसार, प्रेमचन्द्र का शव उसके खेत में पड़ा मिला। शव पर गंभीर चोट के निशान दिखाई देने से घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। सूचना मिलते ही मेजा पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। प्रथम दृष्टया मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पूरे गांव में शोक और दहशत का माहौल बना हुआ है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच में जुटी है।



Post Comment