Loading Now

आटा निर्माण इकाईयों से नमूने संग्रहित कर जांच हेतु भेजा प्रयोगशाला

आटा निर्माण इकाईयों से नमूने संग्रहित कर जांच हेतु भेजा प्रयोगशाला

सहारा सन्देश टाइम्स

प्रयागराज ।  आयुक्त महोदया, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उ0प्र0 लखनऊ एवं जिलाधिकारी महोदय, प्रयागराज के निर्देश पर खाद्य पदार्थ आटा की निर्माण इकाईयों के निरीक्षण सम्बन्धी विशेष अभियान चलाये जाने के क्रम में अधोहस्ताक्षरी के निर्देशन एवं मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी, प्रयागराज के पर्यवेक्षण में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के दल का गठन कर जनपद के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में सघन निरीक्षण करते हुए कार्यवाही की गयी। सहायक आयुक्त (खाद्य)-प्प्/अभिहित अधिकारी, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने बताया है कि निरीक्षण में मेसर्स अमित फूड प्रोडक्ट, गद्दोपुर फाफामऊ से आटा (बहुरानी ब्रांड) का नमूना, मेसर्स जय भोले बाबा इण्टरप्राइजेज, कीडगंज से आटे का एक नमूना, मेसर्स मंगलत फूड प्रोडक्ट, औद्योगिक क्षेत्र नैनी स्थित निर्माण इकाई से आटे का एक नमूना एवं मेसर्स एल. सी. फूड्स, औद्योगिक क्षेत्र नैनी स्थित निर्माण इकाई से आटे का एक नमूना संग्रहित किया गया। इसके साथ ही परिसर में पायी गयी कमियों को सुधार हेतु निर्देशित किया गया। इस प्रकार कुल 04 नमूने संग्रहित कर जॉच हेतु प्रयोगशाला प्रेषित किया गया। उपरोक्त नमूनों की जॉच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरान्त खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अन्तर्गत खाद्य कारोबारकर्ता के विरूद्ध विधिक कार्यवाही की जायेगी।

Post Comment

मनोरंजन