निर्माणाधीन सेफ्टी टैंक में जहरीली गैस से दम घुटने पर दो मजदूरों की मौत, जांच में जुटी पुलिस
निर्माणाधीन सेफ्टी टैंक में जहरीली गैस से दम घुटने पर दो मजदूरों की मौत, जांच में जुटी पुलिस
सहारा सन्देश टाइम्स
प्रयागराज। औद्योगिक थाना क्षेत्र के गणेशगंज, डेरी नेवादा समोगर में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। निर्माणाधीन मकान के सेफ्टी टैंक में जहरीली गैस की चपेट में आने से दो मजदूरों की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, दोनों मजदूर सुबह सेफ्टी टैंक के भीतर शटरिंग खोलने के लिए उतरे थे। इसी दौरान टैंक में भरी जहरीली गैस के कारण दोनों बेहोश हो गए। घटना की सूचना मिलते ही एसीपी करछना सुनील कुमार सिंह, स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। काफी प्रयास के बाद दोनों मजदूरों को टैंक से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
मृतकों में एक की पहचान बेंदौ गांव निवासी निहाल के रूप में हुई है, जबकि दूसरे मजदूर की पहचान अभी नहीं हो सकी है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मामले की जांच शुरू कर दी है।
प्रारंभिक जांच में सेफ्टी टैंक के भीतर जहरीली गैस के कारण दम घुटने से मौत की आशंका जताई जा रही है। पुलिस अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।



Post Comment