Loading Now
×

मंडलायुक्त डॉ॰ लोकेश एम ने मीडिया से हुए संवाद से प्राप्त फीडबैक के आधार पर नगर आयुक्त एवं संबंधित अधिकारियों के साथ शहर के विभिन्न क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर जलभराव की समस्या के प्रभावी एवं स्थायी समाधान के लिए दिए निर्देश।

 

मंडलायुक्त डॉ॰ लोकेश एम ने मीडिया से हुए संवाद से प्राप्त फीडबैक के आधार पर नगर आयुक्त एवं संबंधित अधिकारियों के साथ शहर के विभिन्न क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर जलभराव की समस्या के प्रभावी एवं स्थायी समाधान के लिए दिए निर्देश।

एएन झा मार्ग सहित विभिन्न क्षेत्रों में जलभराव एवं सिल्ट की तत्काल सफाई सुनिश्चित कराने तथा डेंगू एवं मलेरिया की रोकथाम के दृष्टिगत विशेष स्वच्छता अभियान चलाने के निर्देश

लिडिल रोड पर फुटपाथ निर्माण कार्य की धीमी प्रगति पर संबंधित कार्यदायी संस्था के विरुद्ध पेनाल्टी एवं भुगतान में कटौती की कार्रवाई के निर्देश; भविष्य के फुटपाथों को दिव्यांगजन एवं आम नागरिकों के लिए अधिक सुविधाजनक एवं पीपल-फ्रेंडली बनाने पर बल।

जॉर्जटाउन थाना से संगम पेट्रोल पंप तक जलभराव की स्थायी समस्या के समाधान हेतु नाले के चौड़ीकरण एवं गहरीकरण का प्रस्ताव तैयार करने तथा नगर आयुक्त की अध्यक्षता में बहु-विभागीय समिति गठित करने के निर्देश।

शहर की सड़कों से एक सप्ताह के भीतर कंस्ट्रक्शन एंड डिमोलिशन (सी एंड डी) वेस्ट हटाने, ‘पेंट माई सिटी’ के अंतर्गत क्षतिग्रस्त पेंटिंग्स का पुनरुद्धार कराने तथा बस स्टॉप के आसपास नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश।

सहारा सन्देश टाइम्स

प्रयागराज । मंडलायुक्त डॉ॰ लोकेश एम ने आज मीडिया से हुए संवाद से प्राप्त फीडबैक के क्रम में जनपद में वर्षा के दौरान उत्पन्न होने वाली जलभराव की समस्या का स्थलीय आकलन करने तथा उसके प्रभावी एवं स्थायी समाधान के उद्देश्य से नगर आयुक्त श्री साईं तेजा एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ शहर के विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने जॉर्जटाउन स्थित एएन झा मार्ग, लिडिल रोड, जॉर्जटाउन थाना परिसर के आसपास तथा अन्य प्रमुख सड़कों पर वर्षा के कारण उत्पन्न जलभराव की स्थिति एवं नगर निगम द्वारा कराए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। सर्वप्रथम एएन झा मार्ग स्थित सब्जी मंडी के आसपास जलभराव एवं सिल्ट के कारण उत्पन्न गंदगी का संज्ञान लेते हुए उन्होंने तत्काल समुचित साफ-सफाई सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। साथ ही जलभराव वाले सभी क्षेत्रों में विशेष स्वच्छता अभियान संचालित करने पर बल देते हुए कहा कि मच्छरों के प्रजनन को रोकने के लिए प्रभावी सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, जिससे डेंगू एवं मलेरिया जैसी संक्रामक बीमारियों की आशंका को प्रभावी रूप से नियंत्रित किया जा सके।
लिडिल रोड पर नगर निगम द्वारा कराए जा रहे फुटपाथ निर्माण, भूमिगत केबलिंग तथा जलभराव की समस्या के निराकरण संबंधी कार्यों का निरीक्षण करते हुए उन्होंने कार्यों की प्रगति असंतोषजनक पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त की। निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप कार्य पूर्ण न होने पर उन्होंने नगर आयुक्त को संबंधित कार्यदायी संस्था के विरुद्ध नियमानुसार पेनाल्टी अधिरोपित करते हुए भुगतान में आवश्यक कटौती की कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही भविष्य में निर्मित किए जाने वाले फुटपाथों को बड़े शहरों के श्रेष्ठ मानकों के अनुरूप अधिक सुविधाजनक, सुरक्षित एवं पीपल-फ्रेंडली विकसित करने पर बल दिया। उन्होंने निर्देशित किया कि फुटपाथों पर समुचित ढाल (स्लोप) तथा दिव्यांगजन, विशेषकर दृष्टिबाधित व्यक्तियों की सुगम आवाजाही के अनुरूप आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं। साथ ही पर्यटन स्थलों के आसपास निर्मित होने वाले फुटपाथों की गुणवत्ता एवं फिनिशिंग पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
जॉर्जटाउन थाना से संगम पेट्रोल पंप तक जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए उन्होंने संबंधित नाले के चौड़ीकरण एवं गहरीकरण का विस्तृत प्रस्ताव तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। इस कार्य के समन्वित एवं समयबद्ध क्रियान्वयन हेतु नगर आयुक्त की अध्यक्षता में एक समिति गठित करने के भी निर्देश दिए, जिसमें प्रयागराज विकास प्राधिकरण, सिंचाई विभाग तथा जल निगम के संबंधित अधिशासी अभियंताओं को सम्मिलित किया जाएगा।
निरीक्षण के दौरान शहर की विभिन्न सड़कों पर कंस्ट्रक्शन एंड डेमोलेशन (सी एंड डी) वेस्ट पड़ा पाए जाने पर मंडलायुक्त ने नगर आयुक्त को निर्देशित किया कि एक सप्ताह के भीतर सभी स्थानों से उक्त वेस्ट हटाया जाए। निर्धारित समयावधि में कार्य पूर्ण न होने पर संबंधित ठेकेदारों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
इसी क्रम में विभिन्न आरओबी एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर ‘पेंट माई सिटी’ अभियान के अंतर्गत कराई गई पेंटिंग्स क्षतिग्रस्त पाए जाने पर उन्होंने उनका पुनरुद्धार कर आकर्षक एवं नवीन डिजाइनों के साथ पुनः विकसित कराने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त जिन स्थानों पर रोडवेज बसों के नियमित ठहराव के कारण सड़कों पर धूल-मिट्टी का जमाव पाया गया, वहां नियमित साफ-सफाई एवं आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, जिससे आवागमन के दौरान धूल प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके।

Previous post

खटीक समाज सम्मेलन व पीडीए सहभोज कार्यक्रम हुआ आयोजित 

Next post

राम के बजाय अर्जुन जैसा चित्रण—ट्रेलर पर उठे सवाल,रामायण ट्रेलर देखकर कन्फ्यूजन—यह रामायण है या महाभारत?”: सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता डॉ. भारत नागर

Post Comment

मनोरंजन