Loading Now

विधायक राजमणि कोल ने जनता दरबार में सुनीं फरियादें, समाधान के लिए अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

विधायक राजमणि कोल ने जनता दरबार में सुनीं फरियादें, समाधान के लिए अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

सहारा सन्देश टाइम्स

कोरांव, प्रयागराज। कोरांव विधानसभा क्षेत्र के लोगों की समस्याओं और शिकायतों को सुनने के लिए विधायक राजमणि कोल ने रविवार को अपने केंद्रीय कार्यालय धौकर में जनता दरबार आयोजित किया। इस दौरान विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों से पहुंचे ग्रामीणों और फरियादियों ने अपनी-अपनी समस्याएं विधायक के सामने रखीं। जनता दरबार में सड़क, बिजली, पानी, राजस्व, विकास कार्यों सहित अन्य जनसमस्याओं से जुड़े मामले सामने आए। विधायक ने प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों से फोन पर बातचीत की और मामलों के शीघ्र एवं प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण के निर्देश दिए।
विधायक राजमणि कोल ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता है। किसी भी फरियादी को अपनी समस्या के लिए अनावश्यक रूप से परेशान न होना पड़े, इसके लिए संबंधित अधिकारियों को संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
जनता दरबार में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। विधायक के इस पहल से फरियादियों में समस्याओं के समाधान की उम्मीद जगी।

Post Comment

मनोरंजन