Loading Now

सावन के दूसरे सोमवार को मां शीतला मंदिर रामनगर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

सावन के दूसरे सोमवार को मां शीतला मंदिर रामनगर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

सहारा सन्देश टाइम्स

मेजा । सावन मास के दूसरे सोमवार को मां शीतला मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तों ने मंदिर पहुंचकर मां शीतला के दर्शन-पूजन कर सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर में हर-हर महादेव और जय माता दी के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।
श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन भी मौके पर मौजूद रहा। पुलिसकर्मियों ने व्यवस्था संभालते हुए श्रद्धालुओं को कतारबद्ध तरीके से दर्शन कराया और मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी।
सावन सोमवार के चलते बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और बच्चे मंदिर पहुंचे। सुबह से देर तक मंदिर में दर्शन-पूजन का सिलसिला चलता रहा। प्रशासन की मौजूदगी से श्रद्धालुओं को सुचारु रूप से दर्शन करने में काफी सुविधा मिली।

Previous post

विधायक राजमणि कोल ने जनता दरबार में सुनीं फरियादें, समाधान के लिए अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

Next post

दर्शन को जा रही भक्तों की पिकअप को बस ने मारी टक्कर एक की मौत दर्जनों घायल, पुलिस जांच में जुटी 

Post Comment

मनोरंजन