Loading Now

करछना जारी में सड़क हादसा, फोर व्हीलर की टक्कर से बाइक सवार घायल

करछना जारी में सड़क हादसा, फोर व्हीलर की टक्कर से बाइक सवार घायल

सहारा सन्देश टाइम्स

करछना। थाना क्षेत्र के ग्राम सभा जारी बरेठीया के पास गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक तेज रफ्तार फोर व्हीलर ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।
स्थानीय लोगों के अनुसार, घायल बाइक सवार मुंगारी, करछना का रहने वाला बताया जा रहा है। दुर्घटना में शामिल फोर व्हीलर पर महाराष्ट्र का नंबर दर्ज बताया जा रहा है।
सूत्रों से मिली प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, फोर व्हीलर चालक को नींद आने के कारण वाहन अनियंत्रित हुआ और बाइक को टक्कर लग गई। हालांकि, हादसे की वास्तविक वजह पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल में जुट गया है। घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजे जाने की जानकारी है। पुलिस द्वारा दुर्घटना के संबंध में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Previous post

मंडलायुक्त डॉ. लोकेश एम ने निदेशक, इलाहाबाद संग्रहालय के रूप में संग्रहालय परिसर का भ्रमण कर विभिन्न गैलरियों का अवलोकन किया तथा अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ बैठक कर संग्रहालय की व्यवस्थाओं, आवश्यकताओं एवं समस्याओं की जानकारी ली

Next post

मांडा में समाजवादी पार्टी का पीडीए सम्मेलन आयोजित, सामाजिक न्याय और एकजुटता पर जोर

Post Comment

मनोरंजन