Loading Now

जिलाधिकारी ने समस्त शिक्षण संस्थानों को नियत तिथि के अन्तर्गत मास्टर डाटा में सम्मिलित होने की कार्यवाही पूर्ण करने के दिए निर्देश

जिलाधिकारी ने समस्त शिक्षण संस्थानों को नियत तिथि के अन्तर्गत मास्टर डाटा में सम्मिलित होने की कार्यवाही पूर्ण करने के दिए निर्देश

सहारा सन्देश टाइम्स

प्रयागराज ।  अन्य दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत समस्त मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थानों द्वारा मास्टर डाटा में सम्मिलित होने की अन्तिम तिथि 15.08.2026 निर्धारित है। तत्कम में जनपद प्रयागराज में संचालित समस्त शासकीय/असाशकीय सहायता प्राप्त एवं वित्तविहीन शिक्षण संस्थानों द्वारा शासन स्तर से निर्गत समय सारिणी के अनुसार निर्धारित समय-सीमा अन्तर्गत समस्त कार्यवाही पूर्ण करना सुनिश्चित करें। दिनांक 12.08.2026 तक जनपद प्रयागराज में अन्य दशमोत्तर छात्रवृत्ति के कुल 940 शिक्षण संस्थानों में से मात्र 156 शिक्षण संस्थानों द्वारा मास्टर डाटा में सम्मिलित होने की कार्यवाही पूर्ण की गयी है, जो कि सन्तोषजनक नहीं है। जिलाधिकारी ने समस्त शिक्षण संस्थानों को यह निर्देशित किया है कि यदि किसी शिक्षण संस्थान द्वारा नियत तिथि के अन्तर्गत मास्टर डाटा में सम्मिलित न होने के कारण पात्र छात्र/छात्रायें छात्रवृत्ति/शुल्क प्रतिपूर्ति से वंचित रहते हैं, तो इसका सम्पूर्ण उत्तरदायित्व सम्बन्धित शिक्षण संस्थान का होगा।

Previous post

स्वस्थ रहने के लिए शुद्ध पेयजल जरूरी, दूषित पानी से बढ़ सकता है बीमारियों का खतरा, डॉ आर के कुशवाह

Next post

बीड़ी देने से मना करने पर घर में घुसकर मारपीट का आरोप, पति-पत्नी को पीटने और जान से मारने की धमकी देने की शिकायत

Post Comment

मनोरंजन