Loading Now
×

दुर्गावती इंटरनेशनल स्कूल एंड कॉलेज में धूमधाम से निकली तिरंगा यात्रा

दुर्गावती इंटरनेशनल स्कूल एंड कॉलेज में धूमधाम से निकली तिरंगा यात्रा

सहारा सन्देश टाइम्स

मेजा, प्रयागराज। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दुर्गावती इंटरनेशनल स्कूल एंड कॉलेज, मेजा प्रयागराज में शुक्रवार को भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। देशभक्ति के नारों और हाथों में लहराते तिरंगे के साथ विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ यात्रा में सहभागिता की।
कार्यक्रम में विद्यालय के चेयरमैन सुशील मिश्रा, मैनेजर स्वतंत्र मिश्रा एवं वाइस प्रिंसिपल सृजन मिश्रा ने सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों का आभार व्यक्त करते हुए स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर विद्यालय के एकेडमिक कोऑर्डिनेटर अंकुर सिंह, हिमांशु साहू, कोऑर्डिनेटर सीमानी मिश्रा, शिखा तिवारी, कीर्ति सिंह, श्रुति ब्रह्म, सरोज सिंह, सपना सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।
तिरंगा यात्रा के दौरान विद्यार्थियों ने देशभक्ति के नारे लगाते हुए राष्ट्रप्रेम और एकता का संदेश दिया। विद्यालय परिसर में पूरा माहौल देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता और देश के प्रति जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करना रहा।

Post Comment

मनोरंजन