विशाल भारतीय किसान यूनियन ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, उमड़ा किसानों का जनसैलाब
विशाल भारतीय किसान यूनियन ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, उमड़ा किसानों का जनसैलाब
सहारा सन्देश टाइम्स
मंडावली। विशाल भारतीय किसान यूनियन के तत्वावधान में देश की आन-बान-शान के प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज को लहराते हुए एक भव्य तिरंगा यात्रा का सफल आयोजन किया गया। यात्रा में सैकड़ों किसान अपने ट्रैक्टरों, गाड़ियों और बाइकों पर तिरंगा लगाकर शामिल हुए, जिससे पूरा क्षेत्र ‘जय जवान, जय किसान’ और देशभक्ति के नारों से गूंज उठा।
यह तिरंगा यात्रा ग्राम मंडावली स्थित आकाश नर्सिंग होम से शुरू होकर भुड्डी मार्ग से होते हुए मीरांपुर बैगा में पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा का मुख्य उद्देश्य किसानों की एकजुटता को प्रदर्शित करने के साथ-साथ देश की समृद्ध कृषि परंपरा और राष्ट्रभक्ति का संदेश देना था।
प्रमुख पदाधिकारियों की उपस्थिति:
तिरंगा यात्रा के दौरान संगठन के कई शीर्ष पदाधिकारी और वरिष्ठ किसान नेता मुख्य रूप से मौजूद रहे:
राष्ट्रीय महासचिव: मुस्लिम अहमद
राष्ट्रीय सचिव: इब्राहिम
प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश गौरव सिंह गहलोत
वसीम अहमद प्रदेश अध्यक्ष पश्चिमी उत्तर प्रदेश युवा मोर्चा
प्रदेश महासचिव डॉ. आकाश
जिला अध्यक्ष रोहतास सिंह सैनी बिजनौर
जिला अध्यक्ष रवि प्रकाश
(SC/ST विंग बिजनौर देशराज रवि जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा बिजनौर
यात्रा के समापन पर किसान नेताओं ने सभा को संबोधित करते हुए किसानों के अधिकारों और संगठन की प्राथमिकताओं पर विचार रखे। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए स्थानीय पुलिस बल भी तैनात रहा।



Post Comment