Loading Now

स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ आर के ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूट परिसर में मनाया गया

स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ आर के ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूट परिसर में मनाया गया

 

स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति के रंग में रंगा परिसर, पूर्व एमएलसी सुरेश कुमार त्रिपाठी रहे मुख्य अतिथि

सहारा सन्देश टाइम्स

नैनी । 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया।
इसी क्रम में संस्थान आर के ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूट परिसर में भी स्वतंत्रता दिवस समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व एमएलसी सुरेश कुमार त्रिपाठी ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। इस अवसर पर संस्थान के चेयरमैन डॉ. आशुतोष त्रिपाठी एवं निदेशक इं. आशीष त्रिपाठी सहित सभी शिक्षक एवं गैर-शिक्षण कर्मचारी उपस्थित रहे। समारोह के दौरान राष्ट्रगान के साथ देशभक्ति का वातावरण देखने को मिला। उपस्थित सभी लोगों ने स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को याद करते हुए राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं प्रगति के लिए अपना योगदान देने का संकल्प लिया। मुख्य अतिथि पूर्व एमएलसी सुरेश कुमार त्रिपाठी ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश की युवा पीढ़ी राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। उन्होंने विद्यार्थियों एवं कर्मचारियों से ईमानदारी, अनुशासन और समर्पण के साथ देश की प्रगति में योगदान देने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में चेयरमैन डॉ. आशुतोष त्रिपाठी एवं निदेशक इं. आशीष त्रिपाठी ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। समारोह में संस्थान के समस्त टीचिंग यश नॉन टीचिंग स्टाफ एवं की गरिमामयी उपस्थिति रही।

Post Comment

मनोरंजन