10 हजार के सहयोग के साथ देवघर रवाना हुआ कांवरियों का जत्था, बाबा ओझा ने बढ़ाया हौसला
10 हजार के सहयोग के साथ देवघर रवाना हुआ कांवरियों का जत्था, बाबा ओझा ने बढ़ाया हौसला
10 हजार के सहयोग से कांवरियों में बढ़ा उत्साह, बोले—बाबा ओझा ने बढ़ाया हमारा हौसला
सहारा सन्देश टाइम्स
मेजा प्रयागराज। सावन माह में चारों ओर शिवभक्ति की गूंज है। हर-हर महादेव के जयकारों के बीच शिवभक्त कांवर लेकर बाबा भोलेनाथ के धाम की ओर कदम बढ़ा रहे हैं। इसी क्रम में सोमवार को मेजा क्षेत्र के सोरांव गांव स्थित मां सवालाखी धाम की कांवरिया टीम बाबा अजगैबीनाथ घाट, सुल्तानगंज (बिहार) से उत्तरवाहिनी गंगाजल लेकर बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर (झारखंड) के लिए रवाना हुई।
कांवरियों का जत्था गांव से निकला तो पूरा माहौल हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारों से गूंज उठा। भक्तों के चेहरे पर आस्था और उत्साह साफ दिखाई दिया। कांवरिए पवित्र गंगाजल लेकर बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचेंगे और भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे, वही कांवरियों की आस्था और सेवा भावना को देखते हुए सोरांव गांव निवासी वरिष्ठ समाजसेवी एवं भावी ब्लॉक प्रमुख संतोष कुमार ओझा (बाबा ओझा) ने आगे बढ़कर 10 हजार रुपये की सहयोग राशि प्रदान की। उनके इस सहयोग से कांवरियों का उत्साह और बढ़ गया। उन्होंने सभी शिवभक्तों की यात्रा मंगलमय होने तथा बाबा भोलेनाथ से सभी के सुख-समृद्धि की कामना की।
बाबा ओझा का यह सहयोग केवल आर्थिक मदद नहीं, बल्कि शिवभक्ति की इस पवित्र यात्रा में कांवरियों के प्रति सम्मान और सेवा भावना का संदेश भी बना।कांवरियों ने कहा कि बाबा बैद्यनाथ धाम की यात्रा हमारे लिए आस्था और श्रद्धा का विषय है। सुल्तानगंज से पवित्र गंगाजल लेकर बाबा धाम तक पैदल यात्रा करने का अलग ही आनंद है। संतोष कुमार ओझा (बाबा ओझा) द्वारा 10 हजार रुपये का सहयोग दिए जाने से हमारा उत्साह और बढ़ा है। उन्होंने जिस भावना के साथ शिवभक्तों का सम्मान और सहयोग किया, उसके लिए हम सभी उनका आभार व्यक्त करते हैं। बाबा भोलेनाथ से प्रार्थना है कि सभी पर अपनी कृपा बनाए रखें और क्षेत्र में सुख-शांति एवं समृद्धि हो।
जत्थे में सत्यम द्विवेदी, सूरज शुक्ला, अंशु शुक्ला, सत्यम गौड़, अनुज शुक्ला, मोहन द्विवेदी, पियूष मिश्रा सहित बड़ी संख्या में शिवभक्त मौजूद रहे।
बोल बम के जयघोष के साथ कांवरियों का जत्था देवघर की ओर रवाना हो गया।



Post Comment