Loading Now

मा0 उपमुख्यमंत्री  ने बाढ़ एवं जलजमाव की समस्या के सम्बंध में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ की गहनता से समीक्षा

मा0 उपमुख्यमंत्री  ने बाढ़ एवं जलजमाव की समस्या के सम्बंध में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ की गहनता से समीक्षा

मा0 उपमुख्यमंत्री  ने बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों में फसल के हुए नुकसान का सर्वे कराकर किसानों को शीघ्रता से मुआवजा दिये जाने की कार्यवाही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

मा0 उपमुख्यमंत्री  ने कहा-भविष्य में शहर में इस तरह के जलजमाव की स्थिति न हो, इसके स्थायी समाधान हेतु फूलप्रूफ कार्ययोजना बनाकर उसके अनुरूप गुणवत्ता के साथ कार्य कराये जाने के दिए निर्देश

कार्ययोजना बनाते समय स्थानीय क्षेत्र के मा0 जनप्रतिनिधियों के सुझावों को अवश्य सम्मिलित किया जाये-मा0 उपमुख्यमंत्री

गंगा प्रदूषण नियंत्रण ईकाई के द्वारा कराये गये कार्यों पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करते हुए कमियों को ठीक करायें जाने के दिए निर्देश

 

सहारा सन्देश टाइम्स

प्रयागराज। मा0 उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने रविवार को सर्किट हाउस के सभागार में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बाढ़ सहित अन्य बिंदुओं की गहनता से समीक्षा की। मा0 उपमुख्यमंत्री जी ने सबसे पहले जनपद के क्षेत्रों में बाढ़ की स्थिति एवं अत्यधिक बरसात के कारण शहर में हुए जलजमाव के कारणों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों से बाढ़ के सम्बंध में जानकारी ली, जिसपर जिलाधिकारी ने मा0 उपमुख्यमंत्री  को बाढ़ की वर्तमान स्थिति के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि जनपद में तहसील कोरांव तथा बारा के कुछ गांवों में बाढ़ का पानी भर गया था। वहां पर बाढ़ से प्रभावित हुए लोगो से तुरंत सम्पर्क करते हुए उन्हें बाढ़ राहत केन्द्रों पर पहुंचाया गया तथा वहां पर उन्हें सभी आवश्यक व्यवस्थायें उपलब्ध करायी जा रही है। मा0 उपमुख्यमंत्री जी ने सम्बंधित अधिकारियों को बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों में जाकर फसल इत्यादि के हुए नुकसान का सर्वे करने एवं पीड़ितो को शीघ्रता से मुआवजा दिये जाने की कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जहां पर बाढ़ का प्रभाव था, वहां पर बाढ़ का पानी हटने के बाद अभियान चलाकर साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित की जाये। साथ ही साथ वहां पर स्वास्थ्य शिविर लगाये जाये तथा वहां पर टीमों की तैनाती की जाये, जिससे आमजन को किसी भी प्रकार की कोई समस्या का सामना न करना पड़े।

मा0 उपमुख्यमंत्री जी के द्वारा शहर में बरसात के कारण हुए जलजमाव के कारणों के बारे में जानकारी लिए जाने पर नगर आयुक्त के द्वारा जलजमाव के कारणों एवं जल निकासी के लिए किए गए उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी साथ ही साथ उनके द्वारा आगे इस प्रकार के जल-भराव की स्थिति न हो, इसके लिए बनायी गयी कार्ययोजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी। मा0 उपमुख्यमंत्री जी ने कहा कि भविष्य में शहर में इस तरह के जलजमाव के स्थिति न हो, इसके लिए स्थायी समाधान हेतु फूलप्रूफ कार्ययोजना बनायी जाये। कार्ययोजना बनाते समय स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करतेे हुए उनके सुझावों को अवश्य लिया जाये। मा0 उपमुख्यमंत्री जी ने कहा कि कार्ययोजना फूलप्रूफ हो एवं वे अगले 100 वर्षों को ध्यान में रखकर बनायी जाये।

मेडिकल चौराहों पर अत्यधिक जलभराव की समस्या मा0 विधान परिषद सदस्य डॉ0 के0पी0 श्रीवास्तव के द्वारा उठायी गयी, जिसपर मा0 उपमुख्यमंत्री जी ने नगर आयुक्त को प्राथमिकता पर समस्या का निराकरण कराये जाने के निर्देश दिए है। इसी क्रम में रामबाग, जार्जटाउन, टैगोर टाउन, अल्लापुर में हुए जल जमाव को लेकर मा0 विधायक शहर उत्तरी के द्वारा समस्या उठायी गयी, जिसपर मा0 उपमुख्यमंत्री जी ने नगर आयुक्त को प्राथमिकता पर समस्या का निराकरण कराये जाने के निर्देश दिए है। बैठक में नगर आयुक्त के द्वारा बताया गया कि उक्त स्थलों पर भविष्य में जल-जमाव की स्थिति न होने पाये, इसके समाधान के लिए कार्ययोजना बनाकर शासन को भेजी गयी है। उन्होंने कहा कि भविष्य में ऐसे जल जमाव की स्थिति न पैदा हो, इसके लिए 40 एमएलडी पम्पिंग स्टेशन एवं अलग से लाइन, जो सीएमपी से मोरी गेट तक होगी, उसको बनाये जाने हेतु स्वीकृति शासन स्तर पर प्राप्त हो चुकी है, इसी तरह से 80 फीट रोड तथा डांडिया नाला के चौड़ीकरण का कार्य भी स्वीकृत हो चुका है, जिस पर कार्य किया जायेगा। उन्होंने यह भी बताया कि कुंदन गेस्ट हाउस से कब्रिस्तान के पीछे ईडब्लूएस कालोनी के पीछे से अल्लापुर पम्पिंग स्टेशन तक बाईपास नाला का निर्माण कराया जायेगा, जिससे की उक्त क्षेत्रों में होने वाले जल-जमाव की समस्या से निजात मिल सकेगी।

मा0 उपमुख्यमंत्री  ने कहा कि शहर के अंदर जलभराव वाले क्षेत्रों में जल निकासी हेतु फूलपू्रफ कार्ययोजना बनाकर उसी के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण ढंग से कार्य कराया जाये। उन्होंने कहा कि कार्ययोजना बनाने में मा0 जनप्रतिनिधिगणों के सुझावों को अवश्य सम्मिलित किया जाये, जिससे कि जलनिकासी के लिए फूलप्रूफ योजना के साथ कार्य हो सके। उन्होंने कहा कि इस कार्य के लिए जो कार्यदायी संस्था नामित हो, उस कार्यदायी संस्था के साथ मा0 जनप्रतिनिधियों की बैठक कर उनके सुझावों एवं अनुभवों को लेते हुए स्थायी कार्य गुणवत्ता के साथ कराया जाये। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों, स्थानीय पार्षदों तथा सम्बंधित विभागों के अधिकारियों का एक वहाट्सएप ग्रुप संचालित किया जाये, जिसपर किसी भी समस्या के बारे में जानकारी दिए जाने पर उस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए समय से उस समस्या का निराकरण हो सके। शहर में जहां भी जलभराव की स्थिति बने, वहां 24 घण्टे के अंदर जल निकासी की व्यवस्था अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जो भी सीवर लाइनें बनायी गयी है, उनकी मैपिंग अनिवार्य रूप से कर ली जाये, जिससे कि उसके बारे में आगे आने वाले अधिकारियों को भी सही जानकारी रहे।

बैठक में गंगा प्रदूषण नियंत्रण ईकाई के द्वारा किए गए कार्यों के सम्बंध में लोगो के द्वारा शिकायत किए जाने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए मा0 उपमुख्यमंत्री ने गंगा प्रदूषण नियंत्रण ईकाई के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि कार्यों का पुनः स्थलीय निरीक्षण करते हुए जो कमियां हो, उनको ठीक कराते हुए गुणवत्तापूर्ण कार्य कराये। मा0 उपमुख्यमंत्री  ने कहा कि गंगा के कछारी क्षेत्रों में किसी भी तरह से अवैधा कब्जा एवं अवैध निर्माण कार्य न होने पाये, इसकी निरंतर मानीटरिंग की जाये।

बैठक में मण्डलायुक्त डॉ0 लोकेश एम, जिलाधिकारी  मनीष कुमार वर्मा के द्वारा बरसात के कारण शहर के कुछ क्षेत्रों में हुए जलजमाव के कारणों एवं उसके निकासी के लिए किए गए उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी।

इस अवसर पर मा0 सांसद फूलपुर  प्रवीण पटेल, मा0 विधायक बारा डॉ0 वाचस्पति, मा0 विधायक शहर उत्तर  हर्षवर्धन वाजपेयी, मा0 विधायक फाफामऊ गुरू प्रसाद मौर्य, मा0 विधान परिषद सदस्य श्री सुरेन्द्र चौधरी, डॉ0 के0पी0 श्रीवास्तव, भाजपा गंगापार अध्यक्ष श्रीमती निर्मला पासवान, यमुनापार अध्यक्ष राजेश शुक्ला व अन्य मा0 जनप्रतिनिधिगणों के अलावा मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह, जिला विकास अधिकारी  जी0पी0 कुशवाहा, परियोजना निदेशक  भूपेन्द्र कुमार सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी  अनिल कुमार सहित अन्य सभी सम्बंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Previous post

रसोइयों के लिए घोषित विभिन्न सौगातों का शुभारंभ किया जिसका सजीव प्रसारण रविवार को मेजा तहसील सभागार में देखा गया

Next post

सनातन व्यवस्था सेवा ट्रस्ट’ द्वारा श्री सिद्धेश्वर पहाड़ी महादेव मंदिर में एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया

Post Comment

मनोरंजन