Loading Now

रोजगार मेले का आयोजन 31 अगस्त को

रोजगार मेले का आयोजन 31 अगस्त को

सहारा सन्देश टाइम्स

प्रयागराज ।   उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अंतर्गत क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय 29 ए, थार्नहिल रोड, सिविल लाइंस, प्रयागराज परिसर में दिनांक 31.08.2026 को प्रातः 10:00 बजे से एक दिवसीय रोजगार मेला का आयोजन किया जा रहा है। उक्त मेले में निजी क्षेत्र की विभिन्न कंपनियों द्वारा 750 से अधिक पदों पर जिसमें वेतनमान 12000 से लेकर ₹20000 तक के वेतन पर चयन की किया जाएगा। उक्त मेले में हाई स्कूल, इंटर, स्नातक, आईटीआई, डिप्लोमा, पॉलिटेक्निक, बीटेक आदि उत्तीर्ण आयु सीमा 18 से 35 वर्ष के बेरोजगार अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकते हैं। इस रोजगार मेले में अभ्यर्थी रोजगार संगम पोर्टल rojgaarsangam.up.gov.in पर अपना पंजीयन करके अपने समस्त शैक्षिक प्रमाण पत्र, अंक पत्र एवं जाति प्रमाण पत्र की छायाप्रति के साथ प्रतिभाग कर सकते हैं। अभ्यर्थी रिक्तियों से संबंधित विस्तृत विवरण रोजगार संगम पोर्टल पर प्राप्त कर सकते हैं। इस मेले में प्रतिभाग करने हेतु यात्रा भत्ता देय नहीं है।

सहायक निदेशक सेवायोजन,
प्रयागराज ।

Previous post

ट्रेन की चपेट में आने से सफाई कर्मी की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Next post

मंडलायुक्त,जिलाधिकारी,नगर आयुक्त ने प्रयागराज विकास प्राधिकरण द्वारा बनाए जा रहे कल्चरल कॉम्प्लेक्स के निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया

Post Comment

मनोरंजन