Loading Now

मंडलायुक्त,जिलाधिकारी,नगर आयुक्त ने प्रयागराज विकास प्राधिकरण द्वारा बनाए जा रहे कल्चरल कॉम्प्लेक्स के निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया

मंडलायुक्त,जिलाधिकारी,नगर आयुक्त ने प्रयागराज विकास प्राधिकरण द्वारा बनाए जा रहे कल्चरल कॉम्प्लेक्स के निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया

सहारा सन्देश टाइम्स

प्रयागराज । मंडलायुक्त डॉ. लोकेश एम. ने आज जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा, उपाध्यक्ष प्रयागराज विकास प्राधिकरण ऋषिराज एवं नगर आयुक्त साईं तेजा के साथ प्रयागराज स्मार्ट सिटी से वित्तपोषित एवं प्रयागराज विकास प्राधिकरण द्वारा बनाए जा रहे कल्चरल कॉम्प्लेक्स के निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने 1,500 लोगों की क्षमता वाले निर्माणाधीन ऑडिटोरियम का निरीक्षण करते हुए सभी कार्यों को सितंबर अंत तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने ऑडिटोरियम में पीवीआर स्तर की सुविधाएं विकसित करने पर जोर देते हुए मार्किंग स्ट्रिप्स एवं रो की नंबरिंग की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही, यदि संभव हो तो फ्रंट की दो पंक्तियों में फोल्डिंग सीट्स तथा हॉल में बेहतर गुणवत्ता के पर्दों की व्यवस्था करने का सुझाव दिया। उन्होंने बेस्ट क्वालिटी के कैमरा, लाइट एवं साउंड सिस्टम लगवाने तथा कैमरा रूम को आधुनिक उपकरणों से सुसज्जित करने के निर्देश भी दिए।

Post Comment

मनोरंजन