Loading Now

कांटी की अस्थाई गौशाला में मिली बड़ी अनियमितता, कमिश्नर के निर्देश पर 280 गोवंश दूसरी गौशाला में शिफ्ट किया गया 

कांटी की अस्थाई गौशाला में मिली बड़ी अनियमितता, कमिश्नर के निर्देश पर 280 गोवंश दूसरी गौशाला में शिफ्ट किया गया

 

जसरा ब्लॉक के कांटी ग्राम सभा का मामला, खंड विकास अधिकारी की भूमिका पर सवाल

सहारा सन्देश टाइम्स

प्रयागराज। जसरा ब्लॉक क्षेत्र के कांटी ग्राम सभा में बने अस्थाई गौवंश आश्रय स्थल में भारी अनियमितताएं पाए जाने पर प्रयागराज के कमिश्नर ने कड़ी कार्रवाई की है। निरीक्षण के दौरान अव्यवस्थाएं मिलने पर कमिश्नर के आदेश पर गौशाला में मौजूद 280 गोवंशों को तत्काल दूसरी गौशाला में भेज दिया गया है।

जानकारी के अनुसार कांटी ग्राम सभा में ग्राम प्रधान लालचंद्र द्वारा संचालित अस्थाई गौशाला में कई दिनों से गोवंशों के रखरखाव में लापरवाही की शिकायतें मिल रही थीं। शिकायत पर जब उच्च अधिकारियों ने मौके पर जाकर जांच की तो वहां चारे-पानी, दवा और साफ-सफाई में भारी कमी पाई गई।

कमिश्नर प्रयागराज ने इस लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए तत्काल सभी 280 जानवरों को दूसरी सुरक्षित और मान्यता प्राप्त गौशाला में शिफ्ट कराने का आदेश दिया।

Previous post

जिलाधिकारी ने सलोरी कछार पहुंचकर बढ़ रहे जलस्तर का जायजा लिया, बाढ़ से निपटने के लिए सभी तैयारियां रखने के दिए निर्देश

Next post

पोषाहार से मिलने वाले पोषण तत्वों के विषय में जागरुकता के लिए पोषाहार से निर्मित रेसिपी प्रतियोगिता का किया गया आयोजन

Post Comment

मनोरंजन