Loading Now

मेजा क्षेत्र स्थित दुर्गावती इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मना जन्माष्टमी पर्व

मेजा क्षेत्र स्थित दुर्गावती इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मना जन्माष्टमी पर्व

सहारा सन्देश टाइम्स

मेजा ।    दुर्गावती इंटरनेशनल स्कूल एंड कॉलेज में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मैनेजर डॉ. स्वतंत्रा मिश्रा मैम की गरिमामयी उपस्थिति ने विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाया। उनके मार्गदर्शन एवं प्रेरणादायी व्यक्तित्व ने पूरे कार्यक्रम को विशेष गरिमा प्रदान की।

छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक मटकी फोड़ कार्यक्रम में भाग लिया। मैनेजर डॉ. स्वतंत्रा मिश्रा मैम ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं से जुड़े रहने के लिए प्रेरित किया। मनमोहक नृत्य, रासलीला तथा श्रीकृष्ण-सुदामा की भावपूर्ण लघु नाटिका ने सभी का मन मोह लिया। विद्यालय परिसर कृष्णमय नजर आया और विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ पर्व मनाया।

कार्यक्रम में उपप्रधानाचार्य सृजन मिश्रा एवं एकेडमिक को-ऑर्डिनेटर अंकुर सर सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

Previous post

पोषाहार से मिलने वाले पोषण तत्वों के विषय में जागरुकता के लिए पोषाहार से निर्मित रेसिपी प्रतियोगिता का किया गया आयोजन

Next post

मांडा क्षेत्र के कोसड़ा कंदवा में संदिग्ध परिस्थितियों में मिली बलराम यादव उर्फ छोटकउ की लाश, हत्या की आशंका

Post Comment

मनोरंजन