Loading Now

भक्ति और उल्लास से सराबोर हुआ रिजर्व पुलिस लाइन्स प्रयागराज

भक्ति और उल्लास से सराबोर हुआ रिजर्व पुलिस लाइन्स प्रयागराज

श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन्स प्रयागराज में आस्था, भक्ति एवं उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला

सहारा सन्देश टाइम्स

प्रयागराज ।  श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर पुलिस लाइन्स कमिश्नरेट प्रयागराज में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया । इस अवसर पर पुलिस आयुक्त प्रयागराज  पीयूष मोर्डिया, अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था डॉ0 अजय पाल शर्मा, अपर पुलिस आयुक्त मुख्यालय  विजय ढुल, जिलाधिकारी प्रयागराज  मनीष वर्मा द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन्स प्रयागराज स्थित मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण की विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना की गई।

इस अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन्स परिसर में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को लेकर भव्य धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मनमोहक श्रीकृष्ण झांकी, भक्ति एवं श्रद्धा से परिपूर्ण वातावरण ने पूरे परिसर को आध्यात्मिक उल्लास से भर दिया।

पुलिस आयुक्त महोदय द्वारा भगवान श्रीकृष्ण से समस्त प्रयागराजवासियों एवं पुलिस परिवार की सुख-समृद्धि, शांति एवं मंगलमय जीवन की कामना की गई। इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उनके परिजनों ने भी श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना में सहभागिता की।

समस्त प्रयागराजवासियों एवं पुलिस परिवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं।

Post Comment

मनोरंजन