Loading Now

झूंसी में सोहम आश्रम के पास गंगा में डूबे 10वीं कक्षा के दो नाबालिग छात्र, मचा हड़कंप 

झूंसी में सोहम आश्रम के पास गंगा में डूबे 10वीं कक्षा के दो नाबालिग छात्र, मचा हड़कंप

 

सहारा सन्देश टाइम्स

प्रयागराज । झूसी क्षेत्र में कोचिंग से करीब 20 मिनट पहले छुट्टी होने के बाद दोनों छात्र अपने तीसरे साथी के साथ सोहम आश्रम के पास पहुंचे थे। दोपहर करीब 12:40 बजे रुद्र प्रताप सिंह (15) और अर्पण विश्वास (15) गंगा में नहाने के लिए उतरे, जबकि उनका साथी सुमित किनारे पर मौजूद था।
दोनों को डूबता देख सुमित ने तत्काल पुलिस की PRV को सूचना दी। सूचना मिलते ही जल पुलिस और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। तलाश के बाद दोनों छात्रों के शव बरामद कर लिए गए।
मृतकों की पहचान रुद्र प्रताप सिंह (15) और अर्पण विश्वास (15) के रूप में बताई गई है। पुलिस द्वारा आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पहले सामने आई जानकारी में दोनों युवकों के देव नगर निवासी होने और एपेक्स कोचिंग जाने की बात कही गई थी। फिलहाल पुलिस प्रशासन जांच पड़ताल में जुटी।

Previous post

रामलीला मंचन से पहले ‘रामायण’ फिल्म पर सियासी-सांस्कृतिक घमासान तेज

Next post

माननीय उपमुख्यमंत्री  ने दीप प्रज्ज्वलन कर ‘‘उत्तर प्रदेश लोक संस्कृति उत्सव’’ ‘लोक रंग, माटी के संग’ कार्यक्रम का किया शुभारम्भ

Post Comment

मनोरंजन