Loading Now

साईं बाबा की नगरी शिर्डी से ‘तेरा साईं’ की रिलीज डेट का ऐलान, 5 फरवरी 2027 को सिनेमाघरों में आएगी फिल्म

साईं बाबा की नगरी शिर्डी से ‘तेरा साईं’ की रिलीज डेट का ऐलान, 5 फरवरी 2027 को सिनेमाघरों में आएगी फिल्म

सहारा सन्देश टाइम्स

नई दिल्ली: आध्यात्मिक आस्था और श्रद्धा के केंद्र शिर्डी में साईं बाबा के दर्शन और आशीर्वाद के साथ फिल्म ‘तेरा साईं’ की रिलीज डेट का आधिकारिक ऐलान कर दिया गया है। निर्माता शैलेश एस. सांघवी और निर्देशक पलाश मुच्छल ने शिर्डी पहुंचकर साईं बाबा का आशीर्वाद लिया और फिल्म को 5 फरवरी 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज करने की घोषणा की।
फिल्म की रिलीज डेट के लिए शिर्डी जैसे पवित्र स्थल का चयन इसे विशेष भावनात्मक महत्व देता है। ‘तेरा साईं’ साईं बाबा के जीवन, उनके उपदेशों और मानवता के सार्वभौमिक संदेश पर आधारित है। ऐसे में फिल्म की टीम ने अपनी सिनेमाई यात्रा की शुरुआत आस्था के इस केंद्र से करना उपयुक्त समझा।
पलाश मुच्छल द्वारा लिखित और निर्देशित इस फिल्म में अनुभवी अभिनेता संजय मिश्रा साईं बाबा की मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। उनके साथ फिल्म में सयाजी शिंदे, मनोज जोशी, ओमकार दास माणिकपुरी, अविका गौर और रोहन मेहरा अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे।
फिल्म के वितरण के लिए सिनेपोलिस इंडिया का साथ मिलना इसकी बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। हाल ही में सिनेपोलिस इंडिया ने अपनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ की बॉक्स ऑफिस सफलता से इंडस्ट्री में मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है, जिससे ‘तेरा साईं’ की रिलीज को भी बड़ा फायदा मिलने की उम्मीद है।
निर्माता शैलेश एस. सांघवी के लिए S3 Films के बैनर तले यह फिल्म एक महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट है, जो एक ऐसे संदेश को प्रस्तुत करती है जो पीढ़ियों तक प्रासंगिक रहेगा। फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है और फिलहाल यह पोस्ट-प्रोडक्शन के चरण में है।
निर्देशक पलाश मुच्छल ने फिल्म में साईं बाबा के कालखंड को प्रामाणिकता के साथ दर्शाने का प्रयास किया है, वहीं कहानी को मानवता, श्रद्धा और आशा के मूल भावों से जोड़ा गया है। संजय मिश्रा का साईं बाबा के रूप में सहज और संवेदनशील अभिनय फिल्म की प्रमुख विशेषताओं में से एक माना जा रहा है।
निर्माण, निर्देशन और वितरण की मजबूत टीम के साथ ‘तेरा साईं’ अब एक बड़े स्तर पर दर्शकों के सामने आने के लिए तैयार है। यह फिल्म हिंदी के साथ-साथ मराठी, तेलुगु और तमिल भाषाओं में 5 फरवरी 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

 

*With Sai Baba’s Blessings at Shirdi, Shailesh S. Sanghvi & Palaash Muchhal Announce 5th February 2027 as Tera Sai Release Date*

In a spiritually significant beginning to its theatrical journey, Shailesh S. Sanghvi and filmmaker Palaash Muchhal visited the revered Sai Baba temple in Shirdi to seek blessings and officially announced the release date of February 5th 2027 for their much-awaited film Tera Sai.

Choosing Shirdi for the release-date announcement adds a special emotional significance to the occasion. With Tera Sai centred around the life, teachings and universal message of Sai Baba, the team sought his blessings before embarking on the film’s theatrical journey.

Written and directed by Palaash Muchhal, Tera Sai stars acclaimed actor Sanjay Mishra in the titular role of Sai Baba. The film also features Sayaji Shinde, Manoj Joshi, Omkar Das Manikpuri, Avika Gor and Rohan Mehra in pivotal roles.

Adding further strength to the film’s theatrical prospects, Cinepolis India has come on board as the distributor of Tera Sai. The collaboration assumes significance at a time when Cinepolis India has shaken up the industry with the box-office performance of the much-acclaimed Hanuman Ansh.

For Shailesh S. Sanghvi, who is backing the film under S3 Films, Tera Sai marks an ambitious step into cinema with a story that carries a message extending beyond generations.

The film has already completed its principal photography and is currently in post-production. Muchhal has focused on recreating the period associated with Sai Baba with authenticity, while keeping the storytelling rooted in humanity, devotion and hope.

Sanjay Mishra’s portrayal of Sai Baba is expected to be one of the film’s major highlights. The veteran actor has adopted a restrained and sincere approach to the character, while keeping the portrayal deeply human.

With Shailesh S. Sanghvi, Palaash Muchhal, S3 Films and Cinepolis India coming together, Tera Sai now boasts a powerful combination of creative, production and distribution forces.

Tera Sai will release theatrically in Hindi, Marathi, Telugu and Tamil on February 5, 2027.

Post Comment

मनोरंजन