Loading Now

जंघई चौकी में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की छठी का भव्य आयोजन

जंघई चौकी में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की छठी का भव्य आयोजन

थाना प्रभारी अरुण सिंह के भजन ने बांधा समां, भक्तिमय हुआ पूरा वातावरण

सहारा सन्देश टाइम्स

प्रयागराज। थाना सरायममरेज अंतर्गत जंघई चौकी में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की छठी पूजा का भव्य आयोजन थाना प्रभारी अरुण सिंह के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के विशिष्ट गणमान्य नागरिकों के साथ पुलिस विभाग के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
कार्यक्रम में एसीपी हंडिया शेषधर पांडेय, इंस्पेक्टर हंडिया पंकज कुमार सहित जिले के विभिन्न थानों के थाना अध्यक्ष एवं चौकी प्रभारी शामिल हुए। इसके अलावा प्रतापपुर के ब्लॉक प्रमुख शैलेश यादव, समाजसेवी एवं विधानसभा प्रतापपुर के भावी प्रत्याशी गरुड़ पांडेय समेत सैकड़ों गणमान्य नागरिकों ने कार्यक्रम में सहभागिता की।
आयोजन के दौरान थाना प्रभारी अरुण सिंह ने स्वयं भजन प्रस्तुत किया। उनके भजन की प्रस्तुति ने उपस्थित श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। उनके कंठ से निकले भक्ति गीतों में श्रद्धा, सादगी और ईश्वर के प्रति अटूट विश्वास की झलक दिखाई दी। भजन के दौरान पूरा पंडाल भक्तिरस में डूब गया और उपस्थित श्रद्धालु भाव-विभोर नजर आए।
थाना प्रभारी के भजन ने कार्यक्रम में आध्यात्मिक माहौल को और भी गरिमामय बना दिया। श्रद्धालुओं ने भक्ति संगीत का आनंद लेते हुए श्रीकृष्ण के जयकारे लगाए। कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।
पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धा, भक्ति और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला। बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी से जंघई चौकी परिसर देर तक भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा।

Previous post

बारिश में कच्चा मकान गिरने से 78 वर्षीय वृद्ध की दबकर मौत

Next post

पुस्तकों से ज्ञान, संस्कार और विचारों को मिलेगा विस्तार, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया गोमती पुस्तक महोत्सव का शुभारंभ

Post Comment

मनोरंजन