Loading Now

जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (प्रगणना) के प्रशिक्षण कार्यक्रम का द्वितीय दिवस सम्पन्न

जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (प्रगणना) के प्रशिक्षण कार्यक्रम का द्वितीय दिवस सम्पन्न

सहारा सन्देश टाइम्स

प्रयागराज। जिलाधिकारी प्रयागराज मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित संगम सभागार में जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (प्रगणना) के संबंध में आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के द्वितीय दिवस का प्रशिक्षण कार्य आज प्रातः 10:30 बजे से सार्य 5:00 बजे तक सम्पन्न हुआ। प्रशिक्षण कार्यक्रम में जनगणना कार्य निदेशालय, उत्तर प्रदेश, लखनऊ द्वारा नामित नोडल अधिकारी/सहायक जनगणना निदेशक जितेन्द्र कुमार श्रीवास्तव द्वारा अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जनगणना संबंधी विभिन्न तकनीकी एवं प्रक्रियात्मक पहलुओं की जानकारी प्रदान की गई। इस दौरान जनगणना की वेबसाइट CMMS पोर्टल पर कार्य करने का प्रशिक्षण प्रदान किया गया तथा तकनीकी पहलुओं से कंप्यूटर ऑपरेटरों को व्यावहारिक अभ्यास कराया गया। प्रशिक्षण के क्रम में HLBC पोर्टल पर किए गए नवीन अपडेट तथा जनगणना कार्य से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं के संबंध में भी विस्तृत जानकारी दी गई।
अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जनगणना कार्य की निर्धारित समय सारिणी स्व-गणना 16 नवम्बर से 30 नवम्बर 2026 तक सम्पन्न होगी। इसके उपरान्त 01 दिसम्बर 2026 से 04 जनवरी 2027 तक प्रगणकों द्वारा घर-घर जाकर प्रत्येक परिवार के सदस्यों की गणना की जाएगी। साथ ही, बेघर व्यक्तियों की गणना 04 जनवरी 2027 को सायं 6:00 बजे से रात्रि 12:00 बजे तक किए जाने की कार्यप्रणाली से अवगत कराते हुए कार्यों की समयबद्ध, सुचारु एवं प्रभावी ढंग से सम्पन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। प्रशिक्षण कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०)/जिला जनगणना अधिकारी श्रीमती विनीता सिंह, जनपद के समस्त उप जिलाधिकारी, तहसीलदार/चार्ज अधिकारी, नगर निकायों के अधिशासी अधिकारी/चार्ज अधिकारी, नगर निगम के जोनल अधिकारी/चार्ज अधिकारी, कैंटोनमेंट बोर्ड के बार्ज अधिकारी तथा संबंधित जनगणना लिपिक एवं कंप्यूटर ऑपरेटर उपस्थित रहे।विनीता सिंह
अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व/ जिला जनगणना अधिकारी प्रयागराज।

Previous post

आयुष राज्य मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने सर्किट हाउस में की विभागीय समीक्षा 11वें आयुर्वेद दिवस का संदेश जन-जन तक

Next post

विंध्याचल धाम पहुंचे उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, मां विंध्यवासिनी का किया विधिवत दर्शन-पूजन

Post Comment

मनोरंजन