Loading Now

सैकड़ों भक्तों के साथ शंखनाद कर राजनाथ सिंह ने बनाया ऐतिहासिक विश्व रिकॉर्ड

सैकड़ों भक्तों के साथ शंखनाद कर राजनाथ सिंह ने बनाया ऐतिहासिक विश्व रिकॉर्ड

सहारा सन्देश टाइम्स

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के डीडीए ग्राउंड, नेताजी सुभाष प्लेस, पीतमपुरा में आयोजित ‘लाल बाग़ का राजा, दिल्ली’ के भव्य दशम गणपति महोत्सव 2026 में आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। महोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह और उमंग का माहौल रहा।
कार्यक्रम में माननीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सैकड़ों भक्तों के साथ एक साथ पवित्र शंखनाद किया। आयोजकों के अनुसार, सामूहिक शंखनाद के इस आयोजन ने ऐतिहासिक विश्व रिकॉर्ड बनाया। इस दौरान पूरा परिसर शंखध्वनि से गूंज उठा और श्रद्धालुओं ने इसे आध्यात्मिक ऊर्जा एवं एकता का यादगार क्षण बताया।
दशम गणपति महोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लेकर भगवान गणपति के प्रति अपनी आस्था प्रकट की। आयोजन ने धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक एकता और सांस्कृतिक भावना का भी संदेश दिया। आयोजकों ने कहा कि यह आयोजन राजधानी दिल्ली में भक्ति, श्रद्धा और इतिहास के मिलन का विशेष अवसर बन गया।

Post Comment

मनोरंजन