Loading Now

कठपुतली नृत्य और जादू के जरिए दिया बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का संदेश

कठपुतली नृत्य और जादू के जरिए दिया बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का संदेश

चाणक्य इंटरनेशनल स्कूल में जिला प्रोबेशन कार्यालय प्रयागराज की ओर से आयोजित हुआ जागरूकता कार्यक्रम

सहारा सन्देश टाइम्स

मेजा, प्रयागराज। चाणक्य इंटरनेशनल स्कूल मनुकापूरा, उरुवा, मेजा में जिला प्रोबेशन कार्यालय प्रयागराज की ओर से ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कठपुतली नृत्य और जादू के माध्यम से विद्यार्थियों को बेटियों के सम्मान, शिक्षा और उनके उज्ज्वल भविष्य के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में जादूगर रविंद्र कुमार एवं पार्टी के प्रमुख कलाकार रविंद्र गोगा और खुशबू केसरवानी ने मनोरंजक प्रस्तुतियां देकर छात्र-छात्राओं का ध्यान आकर्षित किया। कठपुतली नृत्य एवं जादू के विभिन्न करतबों के माध्यम से कलाकारों ने बेटियों को समान अवसर देने, उन्हें शिक्षित करने तथा बालिकाओं के प्रति समाज में सकारात्मक सोच विकसित करने का संदेश दिया।
मनोरंजन के साथ सामाजिक जागरूकता का संदेश मिलने से विद्यार्थी काफी उत्साहित नजर आए। कार्यक्रम के दौरान कलाकारों ने विद्यार्थियों को देश की समृद्ध लोक परंपरा एवं विलुप्त होती जा रही कठपुतली कला से भी परिचित कराया। बच्चों ने कठपुतलियों के माध्यम से प्रस्तुत लोककला को उत्सुकता और आनंद के साथ देखा तथा भारतीय पारंपरिक कला एवं संस्कृति के संरक्षण के महत्व को समझा।
विद्यालय के निदेशक अखिलेश मिश्रा, एडमिनिस्ट्रेटर सुधाश्रु मिश्रा, प्रधानाचार्य एंटोनियो कुमार सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं की कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय सहभागिता रही।
विद्यालय परिवार ने कहा कि इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम विद्यार्थियों को सामाजिक सरोकारों से जोड़ने के साथ-साथ भारतीय लोककला और सांस्कृतिक विरासत के प्रति सम्मान की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि बेटी की शिक्षा, सुरक्षा और सम्मान केवल परिवार की नहीं, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।

Post Comment

मनोरंजन