Loading Now

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में राज्य प्रवर अधीनस्थ सेवा के परिवीक्षाधीन अधिकारियों की प्रशिक्षण कार्यशाला संपन्न

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में राज्य प्रवर अधीनस्थ सेवा के परिवीक्षाधीन अधिकारियों की प्रशिक्षण कार्यशाला संपन्न

कार्यों में पारदर्शिता, जनशिकायतों में संवेदनशीलता और कर्तव्य में ईमानदारी के साथ अपने दायित्वों का करें निर्वहन-जिलाधिकारी

सहारा सन्देश टाइम्स
उमेश चंद्र सोनी

प्रयागराज । जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में रविवार को संगम सभागार में डॉ राम मनोहर लोहिया उत्तर प्रदेश प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी लखनऊ द्वारा सम्मिलित राज्य प्रवर अधीनस्थ सेवा के परिवीक्षाधीन अधिकारियों का प्रशिक्षण कार्यशाला संपन्न हुई l जिलाधिकारी ने बताया कि उत्तर प्रदेश के एडमिनिस्ट्रेशन एंड मैनेजमेंट, डिजास्टर, सांस्कृतिक, सामाजिक, ऐतिहासिक, अवस्थापना सम्बन्धी शैक्षणिक एवं औद्योगिक परिदृश्य से परिचित कराने के आशय से इन नवचनित अधिकारियों का भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किया गया है l
जिलाधिकारी ने कहा कि आप सभी अधिकारी सरकार की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। कहा कि आप सभी से अपेक्षा है कि आप सरकार की मंशा के अनुरूप कार्य करेंगे l उन्होंने कहा कि कार्यों में पारदर्शिता, जनशिकायतों में संवेदनशीलता और कर्तव्य में ईमानदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें।
कार्यशाला में अपर जिलाधिकारी वित्त राजस्व श्रीमती विनीता सिंह, अपर जिलाधिकारी नगर सत्यम मिश्र, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कृष्ण मुरारी सहित अन्य संबंधित अधिकारियों के अलावा प्रशिक्षु अधिकारगण उपस्थित रहे ।

Post Comment

मनोरंजन