Loading Now

मेजा के बिजौरा निषाद बस्ती में निषाद पार्टी की विशाल रैली, आरक्षण को लेकर गरजी महिलाएं

मेजा के बिजौरा निषाद बस्ती में निषाद पार्टी की विशाल रैली, आरक्षण को लेकर गरजी महिलाएं

सहारा सन्देश टाइम्स

मेजा ,प्रयागराज। मेजा क्षेत्र के बिजौरा निषाद बस्ती में आज निषाद पार्टी द्वारा एक विशाल जनसभा और रैली का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम का नेतृत्व भावी प्रधान प्रत्याशी सुनील निषाद द्वारा किया गया, जिसमें जनसैलाब उमड़ पड़ा। रैली में निषाद पार्टी की कार्यकर्ता आशा निषाद सहित ग्रामीण क्षेत्र की सैकड़ों महिलाएं शामिल हुईं।
रैली के दौरान निषाद समाज ने अपने आरक्षण की मांग को लेकर जमकर आवाज बुलंद की। प्रयागराज में निकाली गई इस बड़ी रैली में आसपास के कई गांवों और शहर के लोग भी शामिल हुए।
इस दौरान एक महिला कार्यकर्ता ने मंच से कहा कि इस बार अगर निषाद समाज को आरक्षण नहीं मिला तो हमारा वोट सरकार को नहीं मिलेगा।इस बयान के बाद रैली में मौजूद लोगों ने जोरदार समर्थन किया।
कार्यक्रम में निषाद समाज के हक और अधिकार को लेकर एकजुटता दिखाई दी।

Post Comment

मनोरंजन